Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर हिंसा से उम्मीद तक: बस्तर की धरती पर दौड़ेगा नया …
हिंसा से उम्मीद तक: बस्तर की धरती पर दौड़ेगा नया विश्वास
हिंसा से उम्मीद तक: बस्तर की धरती पर दौड़ेगा नया विश्वास
रायपुर

हिंसा से उम्मीद तक: बस्तर की धरती पर दौड़ेगा नया विश्वास

बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026: शांति, विश्वास और विकास का संदेश—पुनर्वासित युवाओं के उत्साह से बस्तर गढ़ रहा नई पहचान

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 20 Mar 2026, 12:54 PM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:29 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ का बस्तर अब अपनी पहचान बदल रहा है। कभी संघर्ष और हिंसा के साए में रहने वाला यह क्षेत्र आज शांति, विश्वास और विकास की नई कहानी लिख रहा है। इसी परिवर्तन का सशक्त प्रतीक बनकर 22 मार्च 2026 को आयोजित होने जा रही बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026 एक ऐतिहासिक पहल के रूप में उभर रही है। यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि बस्तर के सामाजिक बदलाव, आत्मविश्वास और नई उम्मीदों की जीवंत अभिव्यक्ति है।

लालबाग से चित्रकोट तक-प्रकृति के बीच दौड़ेगा जुनून

मैराथन की शुरुआत लालबाग मैदान से होगी और समापन विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात पर होगा, जिसे “एशिया का नियाग्रा” भी कहा जाता है। घने साल वनों, प्राचीन गांवों और प्राकृतिक सुंदरता से भरे इस मार्ग पर धावक बस्तर की जीवंत संस्कृति और अद्भुत परिदृश्यों का अनुभव करेंगे।

हर वर्ग के लिए अवसर, 25 लाख का इनाम

इस मैराथन में 42 किमी, 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की विभिन्न श्रेणियां रखी गई हैं, ताकि हर स्तर के धावक इसमें भाग ले सकें। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कुल 25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि घोषित की गई है, जिसमें बस्तर संभाग के धावकों के लिए विशेष प्रावधान भी शामिल हैं।

पुनर्वासित युवाओं की भागीदारी- बदलाव की असली तस्वीर

इस आयोजन की सबसे प्रेरणादायक पहलू है—पुनर्वासित माओवादी युवाओं की सक्रिय भागीदारी। दंतेवाड़ा के लोन वर्राटू अभियान और पूना मारगेम जैसे अभियानों के माध्यम से मुख्यधारा में लौटे 200 से अधिक युवा इस मैराथन में भाग ले रहे हैं। कभी जंगलों में भटकने वाले ये युवा अब खेल के मैदान में अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का प्रदर्शन करने को तैयार हैं। यह परिवर्तन बस्तर के सामाजिक पुनर्निर्माण की सबसे सशक्त तस्वीर प्रस्तुत करता है।

डर से विश्वास तक का सफर

स्थानीय प्रशिक्षण शिविरों में इन युवाओं का उत्साह और संकल्प देखने लायक है। पेशेवर कोचों की देखरेख में ये प्रतिभागी न केवल शारीरिक रूप से मजबूत हो रहे हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी आत्मविश्वास से भर रहे हैं। महिला प्रतिभागियों की भागीदारी इस बदलाव को और भी खास बनाती है, जो अब डर और असुरक्षा के माहौल से निकलकर सम्मान और अवसर की नई दुनिया में कदम रख रही हैं।

पर्यटन और संस्कृति को मिलेगा नया मंच

बस्तर हेरिटेज मैराथन का उद्देश्य केवल खेल तक सीमित नहीं है। यह आयोजन बस्तर की-
• समृद्ध जनजातीय संस्कृति
• प्राकृतिक धरोहर
• पर्यटन संभावनाओं
को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का एक बड़ा माध्यम बन रहा है।

समावेशी आयोजन की अनूठी पहल

मैराथन को समावेशी बनाने के लिए स्थानीय धावकों के लिए पंजीकरण निःशुल्क रखा गया है। इसके साथ ही जूनियर और ओपन कैटेगरी में अलग-अलग प्रावधान कर युवाओं और फिटनेस प्रेमियों को बड़े स्तर पर जोड़ने का प्रयास किया गया है।

नई पहचान की ओर बढ़ता बस्तर

22 मार्च को जब हजारों कदम चित्रकोट की ओर बढ़ेंगे, तब यह सिर्फ एक दौड़ नहीं होगी- यह बस्तर के नए भविष्य की ओर बढ़ता कदम होगा। यह मैराथन यह संदेश दे रही है कि सही दिशा, अवसर और विश्वास मिलने पर कोई भी क्षेत्र अपनी पहचान बदल सकता है। आज बस्तर हिंसा की राह छोड़कर उम्मीदों की दौड़ में शामिल हो चुका है- जहाँ हर कदम शांति, विकास और नई संभावनाओं की कहानी कह रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें