Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं Raipur Crime News: गुढ़ियारी में नाबालिगों को डराकर जेवरात लेने का आरोप, दंपती के खिलाफ FIR Raipur Road Accident: सेरीखेड़ी में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा, कार पलटने से युवती की मौत और तीन लोग घायल Korba News: रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से युवक के दोनों पैर कटे Janjgir Champa News: बारिश में दलदल बना मुक्तिधाम का रास्ता, शव लेकर गुजरने को मजबूर ग्रामीण Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ हादसा : तेंदूपत्ते से भरी मेटाडोर बिजली तार से टक…
0:00
तेंदूपत्ता गाड़ी में लगी आग को बुझाने की कोशिश करते
छत्तीसगढ़

हादसा : तेंदूपत्ते से भरी मेटाडोर बिजली तार से टकराई, लगी आग,  पूरी गाड़ी जलकर राख

बागबाहरा के वार्ड क्रमांक 7, अग्रसेन भगवान गली में बिजली तार से टकराने के कारण तेंदूपत्ता से भरी मेटाडोर में भीषण आग लग गई। मेटाडोर में लगभग 200 बोरे तेंदूपत्ता थे, जिससे आग तेजी से फैलकर पूरी गाड़ी जल गई। आग कल शाम से लेकर अगले दिन दोपहर तक पूरी तरह नहीं बुझ सकी और अंदर से सुलगती रही। नगर पालिका का दमकल वाहन ही मौके पर मौजूद रहा, जिससे आग पर काबू पाने में कठिनाई हुई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Apr 2026, 12:59 PM
बागबाहरा

बागबाहरा नगर के वार्ड क्रमांक 7 स्थित अग्रसेन भगवान गली में तेंदूपत्ता से भरी एक गाड़ी में लगी भीषण आग से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार कल शाम लगभग पौने सात बजे गली में मुड़ते समय गाड़ी ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से टकरा गई। टकराने से निकली चिंगारियां देखते ही देखते आग में तब्दील हो गईं और गाड़ी की तिरपाल व बोरों में भरे तेंदूपत्ते ने आग पकड़ ली।

बताया जा रहा है कि गाड़ी में करीब 200 बोरा तेंदूपत्ता भरा हुआ था। आग इतनी भीषण थी कि पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई। हालांकि तेंदूपत्ता अभी तक पूरी तरह नहीं जला है और अंदर ही अंदर सुलगता हुआ धीरे-धीरे जल रहा है। कल शाम से लेकर आज दोपहर लगभग 12 बजे तक भी आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई है।

आग बुझाने के लिए केवल नगर पालिका का दमकल वाहन ही मौके पर पहुंचा। अन्य किसी स्थान से अतिरिक्त दमकल सहायता नहीं मिलने के कारण आग पर पूरी तरह काबू पाने में कठिनाई हो रही है। लगातार प्रयासों के बावजूद आग को पूरी तरह बुझाया नहीं जा सका है और अब भी भीतर ही भीतर सुलग रही है।

नगर पालिका द्वारा लगातार पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ताम्रध्वज बघेल मौके पर मौजूद रहकर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। उन्होंने प्रारंभिक समय में तत्परता दिखाते हुए दमकल वाहन बुलवाया, जिससे आग को फैलने से काफी हद तक रोका जा सका।

इसके बावजूद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आ पाई है। गाड़ी के अंदर सुलग रहे तेंदूपत्तों के कारण आग दोबारा भड़कने का खतरा बना हुआ है। तेज हवा के चलते आसपास के घरों में आग फैलने की आशंका से मोहल्लेवासी डरे हुए हैं और पूरी रात जागकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

सबसे गंभीर बात यह है कि घटना स्थल से मात्र 50 मीटर दूरी पर स्थित गोदाम में तेंदूपत्ता का कार्य संचालित होता है, इसके बावजूद वहां से अब तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। न ही पत्ता मालिक और न ही गाड़ी मालिक द्वारा किसी प्रकार की निगरानी या सुरक्षा के लिए व्यक्ति तैनात किया गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे खुद बार-बार मौके पर जाकर निगरानी कर रहे हैं ताकि आग दोबारा न भड़क उठे। जिम्मेदारों की गैरमौजूदगी को गंभीर लापरवाही माना जा रहा है, जिससे मोहल्लेवासियों में भारी आक्रोश है।

मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से तत्काल सख्त कार्रवाई और पर्याप्त दमकल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि जल्द से जल्द आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें