Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ
W 𝕏 f
होम बिलासपुर 14 ट्रेनें फिर शुरू: अकलतरा में NI कार्य के बाद ब…
रेलवे
रेलवे
बिलासपुर

14 ट्रेनें फिर शुरू: अकलतरा में NI कार्य के बाद बहाली, 7 अप्रैल तक चलेंगी; रायपुर-बिलासपुर समेत यात्रियों को राहत

अकलतरा में NI कार्य के चलते रद्द की गई 14 ट्रेनें 3 अप्रैल से फिर शुरू हो गई हैं। 7 अप्रैल तक चरणबद्ध संचालन से रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 03 Apr 2026, 11:55 AM · अपडेट: 18 Sep 2026, 03:30 AM
रायपुर/बिलासपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के कारण रद्द की गई 14 ट्रेनों को रेलवे ने फिर से बहाल कर दिया है। 3 अप्रैल से इन ट्रेनों का संचालन चरणबद्ध तरीके से शुरू किया जा रहा है, जो 7 अप्रैल तक जारी रहेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेनों की बहाली से रायपुर, रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर के साथ-साथ ओडिशा और महाराष्ट्र की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पहले गोंदिया स्टेशन पर ट्रैक अपग्रेडेशन कार्य के चलते भी कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ था, जिन्हें अब पुनः शुरू किया जा रहा है।
इन ट्रेनों का संचालन फिर शुरू
68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू: 3 से 7 अप्रैल
68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू: 3 से 7 अप्रैल
68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू: 3 से 6 अप्रैल
68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू: 4 से 7 अप्रैल
68746 रायपुर–गेवरारोड मेमू: 3 से 6 अप्रैल
68745 गेवरारोड–रायपुर मेमू: 4 से 7 अप्रैल
58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर: 3 से 6 अप्रैल
58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर: 4 से 7 अप्रैल
68734 बिलासपुर–गेवरारोड मेमू: 3 से 7 अप्रैल
68733 गेवरारोड–बिलासपुर मेमू: 3 से 7 अप्रैल
68732 बिलासपुर–कोरबा मेमू: 3 से 7 अप्रैल
68731 कोरबा–बिलासपुर मेमू: 3 से 7 अप्रैल
शॉर्ट टर्मिनेट ट्रेनें भी बहाल
68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू: 4 से 7 अप्रैल
68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू: 4 से 7 अप्रैल
इस वजह से रद्द हुई थीं ट्रेनें
अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए NI कार्य और गोंदिया स्टेशन में प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन (वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलस्टेड ट्रैक) के चलते इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था।
यात्रियों के लिए सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी NTES या हेल्पलाइन 139 से जरूर जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें