Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप Jantar Mantar: महिला पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच, ACP पर उंगली Buffalo Transport Case: मवेशी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, आयशर वाहन से 12 मृत भैंसें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार Durg Rape Case: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को हिरासत में लिया Mahasamund News: बस में 2.75 लाख की चोरी का खुलासा, CDR से अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार Child Health: कुपोषण के खिलाफ धरमजयगढ़ में बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता Dhamtari Suicide Case: युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी पर 25 लाख मांगने का आरोप Jantar Mantar: महिला पत्रकारों से बदसलूकी का आरोप, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच, ACP पर उंगली Buffalo Transport Case: मवेशी परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, आयशर वाहन से 12 मृत भैंसें बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार Durg Rape Case: 6 साल की मासूम से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी मकान मालिक को हिरासत में लिया Mahasamund News: बस में 2.75 लाख की चोरी का खुलासा, CDR से अंतरजिला आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › केंद्र सरकार › 15 हजार करोड़ से बदलेगी छत्तीसगढ़ की सूरत, फोर-ले…
नए बायपास पर बनेंगे पुल
नए बायपास पर बनेंगे पुल
केंद्र सरकार Featured

15 हजार करोड़ से बदलेगी छत्तीसगढ़ की सूरत, फोर-लेन सड़कें, नए बायपास और इंद्रावती पर बनेंगे पुल

छत्तीसगढ़ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 15 हजार करोड़ रुपये की सड़क एवं पुल निर्माण कार्ययोजना को मंजूरी मिली है। प्रमुख मार्गों को फोरलेन करने, रायपुर में नए बायपास-फ्लाईओवर बनाने और बस्तर में कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर रहेगा।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 20 Aug 2026, 08:52 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 10:20 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ में सड़कों और पुलों का जाल बिछाने के लिए केंद्र सरकार ने खजाना खोल दिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के मकसद से पहली बार 15,000 करोड़ रुपये की विशाल वार्षिक कार्ययोजना को मंजूरी मिल गई है। इस बड़े फैसले की जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने इसे प्रदेश के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया। योजना के तहत प्रदेश के सबसे व्यस्त रास्तों का कायाकल्प किया जाएगा। 

इन मार्गों का होगा चौड़ीकरण 

धमतरी-जगदलपुर, बिलासपुर-अकलतरा-रायगढ़, रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ और गीदम-जगदलपुर-ओडिशा सीमा मार्ग को अब फोर-लेन बनाया जाएगा। इसके अलावा अंबिकापुर, रायगढ़, अभनपुर और कबीरधाम जैसे प्रमुख शहरों में सड़कों के चौड़ीकरण का काम होगा, जिससे दैनिक यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी।
रायपुर के चारों तरफ बायपास का घेरा, बंजारी माता मंदिर पर नया फ्लाईओवर
  • मोवा से सेरीखेड़ी: 100 करोड़ की लागत से 7 किलोमीटर लंबा बायपास।

  • सड्डू-कचना कनेक्टिविटी: लाभांडी से सड्डू और कचना को जोड़ने वाला नया मार्ग।

  • महादेव घाट लिंक: चंदनीडीह से सरोना होते हुए सीधे महादेव घाट तक निर्माण।

  • कमल विहार बायपास: कौशल्या माता विहार से अभनपुर रोड को जोड़ने वाला रूट।

  • बिलासपुर रोड राहत: बंजारी माता मंदिर के पास यातायात का दबाव घटाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण।

  • कनेक्टिविटी को मजबूत करने चल रहा काम 

    रणनीतिक और विकास की दृष्टि से बस्तर अंचल पर विशेष ध्यान दिया गया है। इंद्रावती नदी पर कई जगह नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा नारायणपुर, बीजापुर, कोंडागांव और दंतेवाड़ा जैसे दूरस्थ जिलों में अंदरूनी कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। विभाग के आंकड़ों को साझा करते हुए लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि दिसंबर 2023 से लेकर अब तक 12,666 करोड़ रुपये की लागत वाले 1,572 प्रोजेक्ट्स पास किए जा चुके हैं। इनमें 7,398 किमी सड़कें, 247 पुल और 42 सरकारी इमारतें शामिल हैं। 

    सरकारी भवन बनकर तैयार 

    वर्तमान में प्रदेशभर में 6,000 किमी लंबी सड़कों का निर्माण जारी है, जबकि 200 पुल और 252 सरकारी भवन पहले ही बनकर तैयार हो चुके हैं। निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और तेजी बनाए रखने के लिए विभाग 'वमिस' (VMIS) डिजिटल प्रणाली लागू कर रहा है।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    छत्तीसगढ़ ▾
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग ▾
    दुर्ग संभाग ▾
    बिलासपुर संभाग ▾
    सरगुजा संभाग ▾
    बस्तर संभाग ▾
    देश ▾
    विदेश
    सरकारी सूचना ▾
    राजनीति ▾
    खेल ▾
    मनोरंजन ▾
    कारोबार ▾
    कीर्तिमान विशेष ▾
    तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
    टिप्पणियाँ
    शेयर करें
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें