Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग भिलाई के होटल में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, …
भिलाई होटल में युवक की संदिग्ध मौत
भिलाई होटल में युवक की संदिग्ध मौत
दुर्ग

भिलाई के होटल में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

भिलाई के सुपेला स्थित एक होटल के कमरे में 19 वर्षीय युवक शादाब का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या मानकर जांच कर रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Jul 2026, 05:07 PM · अपडेट: 17 Sep 2026, 05:52 PM
भिलाई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भिलाई के सुपेला क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में 19 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जवाहर नगर अटल निवासी शादाब (19) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला स्थित मर्चुरी भेज दिया।
मामले की जांच जारी है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शादाब मंगलवार शाम अपनी 23 वर्षीय महिला मित्र के साथ होटल में ठहरा था। कुछ समय बाद होटल के कमरे से उसके मृत होने की सूचना मिली। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। दूसरी ओर, मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की आशंका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। 

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

परिवार का कहना है कि शादाब के शरीर पर कई चोटों के निशान दिखाई दिए हैं। उनका आरोप है कि युवक की हत्या की गई है और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जा रही है। परिजनों ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष और गहन जांच कराने की मांग की है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि होटल के कमरे में दोनों के बीच क्या हुआ था। इस संबंध में होटल के कर्मचारियों और मृतक के साथ मौजूद युवती से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि घटनाक्रम की पूरी जानकारी सामने आ सके।

पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

 जांच अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और मौके से मिले अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शादाब के परिजन दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें