सर्व ब्राह्मण समाज पिथौरा द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव व उपनयन ( जनेऊ ) संस्कार का कार्यक्रम दो दिवसीय 29 व 30 अप्रेल को परशुराम चौक ब्राह्मण समाज भवन में आयोजित किया गया है । सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोपाल ने बताया कार्यक्रम के प्रथम दिवस 29 अप्रेल को पूर्वाह्न 10 बजे मंडपाच्छादन, स्वस्तिवाचन, गौरी गणेश, भगवान परशुराम पूजन व अपरान्ह 3 बजे हरिद्रालेपन, यज्ञोपवीत संस्कार व सन्ध्या 5 बजे मेहंदी प्रतियोगिता, थाली सजावट, एक मिनट प्रतियोगिता, बच्चों का डांस प्रतियोगिता व रात्रि 9 बजे रामायण पाठ का आयोजन होगा।
द्वितीय दिवस 30 अप्रेल को पूर्वान्ह 10 बजे भगवान परशुराम जी के जीवन का व्याख्यान, वेदारम्भ संस्कार व समावर्तन संस्कार, सन्ध्या 5 बजे धुमाल कीर्तन पार्टी व भव्य आतिशबाजी के साथ शोभायात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से निकाली जाएगी । जो शहर के मुख्य मार्गो से होते आकर्षक रथ में विराजमान भगवान परशुराम जी के जयकारों के साथ नगर भ्रमण करेगी ।
सजाएंगे नगर को
सर्व ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष कोमल चौबे , गोपाल पांडे, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, राजा शुक्ला ने बताया इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर पूरे नगर को भगवा झंडे व बैनर पोस्टर से नगर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा साथ ही रंग बिरंगी गगनचुंबी आतिशबाजी आकर्षक का केंद्र रहेगी । शोभायात्रा के ततपश्चात सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिए विजेता प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण किया जाएगा । साथ ही वरिष्ठ विप्रजनों व समाज के लोगो द्वारा किसी भी क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले समाज के लोगो का सम्मान किया जाएगा ।
होगा जनेऊ संस्कार
युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित , राजा बाबू उपाध्याय, अर्जित मिश्रा, सुमित दुबे, उत्कर्ष दीक्षित, विनय शर्मा, शुभम पाण्डेय, प्रशांत पाण्डेय ने बताया कि जिस किसी विप्रजनों को उपनयन जनेऊ संस्कार करवाना हो तो जल्द ही 28 अप्रेल तक समाजिक पदाधिकारियो के पास पंजीयन करवा सकते है तथा 9977066116 , 9977045647 पर सम्पर्क कर सकते है ।
तैयारी में जुटे पदाधिकारी
सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पंडित कृष्णा शर्मा, कांशीराम भकलु शर्मा, आशीष शर्मा ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्राह्मण समाज के संरक्षक व रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरन्दर मिश्रा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व महासमुंद जिले सहित प्रदेशभर के विप्रजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने में गोपाल शर्मा, नगर पंचायत पिथौरा के उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, अंजली पांडे, आशीष शर्मा, आकाश मिश्रा, जयप्रकाश अवस्थी, मनोरमा पांडे, क्रांतिकारी ब्राह्मण राजकुमार गुड्डू उपाध्याय, राजा शुक्ल, स्वतंत्रत पांडे, बिनोद पांडे सहित ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी व समाजजन जुटे है ।

