Monday, 29 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : BSP स्क्रैप चोरी कांड 17.87 करोड़ का लोहा गायब, 13 आरोपी गिरफ्तार महासमुंद में 5.12 करोड़ का गांजा नष्ट : 998 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ भट्ठी में जलाया, 7 एनडीपीएस मामलों की कार्रवाई पूरी सड़क हादसा : डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार जेल परिसर में हादसा :  बाथरूम में फिसला कदम चली गई जान आजीवन कारावासी की मौत लापरवाही : ढाई महीने से लापता दो बहनों में एक अंबाला से सकुशल बरामद, दूसरी की तलाश जारी धोखाधड़ी : रायपुर में दोना-पत्तल मशीन दिलाने का झांसा, युवक से 2.95 लाख रुपए ऐंठे खुलासा : BSP स्क्रैप चोरी कांड 17.87 करोड़ का लोहा गायब, 13 आरोपी गिरफ्तार महासमुंद में 5.12 करोड़ का गांजा नष्ट : 998 किलो से ज्यादा मादक पदार्थ भट्ठी में जलाया, 7 एनडीपीएस मामलों की कार्रवाई पूरी सड़क हादसा : डंपर की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार जेल परिसर में हादसा :  बाथरूम में फिसला कदम चली गई जान आजीवन कारावासी की मौत लापरवाही : ढाई महीने से लापता दो बहनों में एक अंबाला से सकुशल बरामद, दूसरी की तलाश जारी धोखाधड़ी : रायपुर में दोना-पत्तल मशीन दिलाने का झांसा, युवक से 2.95 लाख रुपए ऐंठे
W 𝕏 f
होम यमुना जल पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, हरियाणा-राज…
महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर
महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर

यमुना जल पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, हरियाणा-राजस्थान में हुआ बड़ा समझौता

हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल परियोजना का 30 साल पुराना विवाद खत्म हो गया है। सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहे। इससे दोनों राज्यों में पीने के पानी की समस्या सुलझ जाएगी।

विशेष संवाददाता
29 Jun 2026, 07:01 PM
चंडीगढ़

हरियाणा और राजस्थान के बीच यमुना जल परियोजना को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब खत्म हो गया है। सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में दोनों राज्यों के बीच महत्वपूर्ण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल भी उपस्थित रहे। इस समझौते के साथ दोनों राज्यों के लोगों की पेयजल से जुड़ी करीब 30 साल पुरानी समस्या के समाधान का रास्ता साफ हो गया है। सरकार का कहना है कि इससे लाखों लोगों को भविष्य में बेहतर जल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

जुलाई से पाइपलाइन के जरिए पहुंचेगा पानी

समझौते के अनुसार जुलाई से अक्टूबर तक यमुना नहर से लगभग 580 एमसीएम पानी राजस्थान तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 3.6 मीटर से अधिक व्यास वाली तीन बड़ी भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जाएंगी। इन पाइपलाइनों के माध्यम से हरियाणा और राजस्थान दोनों राज्यों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। समझौते के अनुसार जुलाई से अक्टूबर तक यमुना नहर से लगभग 580 एमसीएम पानी राजस्थान तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए 3.6 मीटर से अधिक व्यास वाली तीन बड़ी भूमिगत पाइपलाइन बिछाई जाएंगी। इन पाइपलाइनों के माध्यम से हरियाणा और राजस्थान दोनों राज्यों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

अमित शाह ने बताया सहकारी संघवाद का उदाहरण

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहकारी संघवाद के विचार का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जब राज्य आपसी सहयोग और संवाद के साथ आगे बढ़ते हैं, तो वर्षों पुरानी जटिल समस्याओं का भी समाधान संभव हो जाता है।

लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

सरकार का मानना है कि इस परियोजना से हरियाणा और राजस्थान के कई शहरों और गांवों में पेयजल व्यवस्था मजबूत होगी। बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए यह समझौता दोनों राज्यों के लिए अहम माना जा रहा है। जल परियोजना के निर्माण और क्रियान्वयन का काम तय योजना के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा। दोनों राज्य सरकारों ने उम्मीद जताई है कि यह परियोजना क्षेत्र में जल संकट कम करने और लोगों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें