Thursday, 09 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
संघर्ष ने बढ़ाई चिंता : मैतेई-कुकी के बाद अब नई जंग, मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव मानसून की रफ्तार तेज : छत्तीसगढ़ में बारिश से झरने लबालब, खेतों में पानी भरने से किसान परेशान बाघ की आहट : बस्तर के दरभा में वन्यजीव की हलचल, बाघ होने की आशंका पर अलर्ट जारी राम मंदिर घोटाला : रिश्तेदारों के खातों से होता था मनी लॉन्ड्रिंग का खेल, SIT की रडार पर कई रसूखदार मूसलाधार आफत : उफान पर पातालगंगा नदी, बह गए 3000 एलपीजी सिलेंडर हाथियों ने मचाया आतंक : ग्रामीणाें के 8 घर तोड़े और फसलों को भी किया बर्बाद संघर्ष ने बढ़ाई चिंता : मैतेई-कुकी के बाद अब नई जंग, मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव मानसून की रफ्तार तेज : छत्तीसगढ़ में बारिश से झरने लबालब, खेतों में पानी भरने से किसान परेशान बाघ की आहट : बस्तर के दरभा में वन्यजीव की हलचल, बाघ होने की आशंका पर अलर्ट जारी राम मंदिर घोटाला : रिश्तेदारों के खातों से होता था मनी लॉन्ड्रिंग का खेल, SIT की रडार पर कई रसूखदार मूसलाधार आफत : उफान पर पातालगंगा नदी, बह गए 3000 एलपीजी सिलेंडर हाथियों ने मचाया आतंक : ग्रामीणाें के 8 घर तोड़े और फसलों को भी किया बर्बाद
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग थ्रीडी इनोवेशन हादसा : कांग्रेस जांच समिति 9 जुला…
उरला प्लांट हादसे की जांच समिति बैठक
उरला प्लांट हादसे की जांच समिति बैठक
रायपुर संभाग

थ्रीडी इनोवेशन हादसा : कांग्रेस जांच समिति 9 जुलाई को करेगी प्लांट का निरीक्षण, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

रायपुर के उरला स्थित थ्रीडी इनोवेशन प्लांट में तीन मजदूरों की मौत के मामले की जांच के लिए कांग्रेस की विशेष समिति सक्रिय हो गई है। पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में 9 जुलाई को प्लांट पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने का निर्णय लिया गया। समिति जांच के बाद अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Jul 2026, 09:29 AM
आरंग
रायपुर के उरला स्थित थ्रीडी इनोवेशन प्लांट में तीन मजदूरों की मौत के मामले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हादसे की निष्पक्ष जांच के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से गठित विशेष जांच समिति की बैठक राजधानी स्थित राजीव भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के संयोजक और पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया ने की।
बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसी भी श्रमिक की जान बेहद महत्वपूर्ण है और हादसे के जिम्मेदार लोगों की पहचान कर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। नेताओं ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

मृत श्रमिकों को दी श्रद्धांजलि

बैठक की शुरुआत मृतक श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। समिति के सदस्यों ने हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मजदूरों को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा और उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे। बैठक में रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे, धरसींवा की पूर्व विधायक अनीता शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंकज शर्मा, ऊधो वर्मा, भावेश बघेल, मोहम्मद सिद्दीक, उरला मंडल अध्यक्ष बाबा खान समेत मृतक श्रमिक अरुण पांडे के परिवार की ओर से गणेश कुंभकार शामिल हुए।

9 जुलाई को घटनास्थल पहुंचेगी जांच समिति

बैठक में फैसला लिया गया कि विशेष जांच समिति 9 जुलाई को दोपहर 3 बजे थ्रीडी इनोवेशन प्लांट पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करेगी। समिति के सदस्य मौके पर जाकर हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाएंगे। इसके अलावा समिति मृतक मजदूरों के परिजनों और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और मांगें सुनेगी।
जांच के दौरान कंपनी प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों से भी आवश्यक दस्तावेज एवं जानकारी ली जाएगी। जांच पूरी होने के बाद समिति अपनी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी। बैठक में कांग्रेस नेताओं ने उद्योगों में श्रमिक सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। 

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई की मांग

उन्होंने कहा कि किसी भी उद्योग में सुरक्षा नियमों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। यदि जांच में कंपनी प्रबंधन या अधिकारियों की लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। कांग्रेस ने यह भी कहा कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और न्याय दिलाने के लिए पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें