Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम खेल राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप : हैदराबाद में दिखेगा …
राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ी
राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ी
खेल

राष्ट्रीय रग्बी चैंपियनशिप : हैदराबाद में दिखेगा महासमुंद का दम, 6 खिलाड़ी चयनित

हैदराबाद में आयोजित जूनियर नेशनल रग्बी सेवन्स अंडर-18 चैंपियनशिप-2026 के लिए महासमुंद जिले के बेलसोंडा और पब्लिक स्कूल तुमगांव के छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है। सभी चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए महासमुंद का नाम रोशन करने के लिए तैयार हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Jul 2026, 09:34 AM · अपडेट: 12 Jul 2026, 02:21 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
इंडियन रग्बी और तेलंगाना रग्बी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जूनियर नेशनल रग्बी सेवन्स अंडर-18 बालक एवं बालिका चैंपियनशिप-2026 का आयोजन 6 से 11 जुलाई तक हैदराबाद के गाचीबौली स्टेडियम में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ की बालक और बालिका टीम हैदराबाद पहुंच चुकी है।
महासमुंद जिले के बेलसोंडा और पब्लिक स्कूल तुमगांव के कुल छह खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है, जिससे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है। राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयनित खिलाड़ियों ने लगातार मेहनत, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। खेल प्रेमियों का मानना है कि इन खिलाड़ियों का चयन महासमुंद के लिए गर्व की बात है और इससे जिले में रग्बी खेल को भी नई पहचान मिलेगी।

बेलसोंडा स्कूल की तीन बेटियों का चयन

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा से तीन बालिका खिलाड़ियों का चयन हुआ है। शिवानी बघेल इससे पहले अंडर-19 एसजीएफआई नई दिल्ली और अंडर-15 राष्ट्रीय प्रतियोगिता अजमेर में जिले का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। जिया परवीन ने कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में आयोजित अंडर-15 राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। वहीं नंदनी निषाद भी भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। 

तुमगांव के खिलाड़ियों ने भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में छोड़ी छाप

पब्लिक स्कूल तुमगांव से चयनित तीनों बालक खिलाड़ी भी पहले कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। अजय प्रकाश साहू ने पटना, ग्वालियर, भुवनेश्वर, अहमदाबाद और पटना में आयोजित राष्ट्रीय रग्बी एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया है। 
भावेश तारक नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी दर्ज करा चुके हैं, जबकि कुणाल जांगड़े ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि के पीछे प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है। उनके मार्गदर्शन और नियमित प्रशिक्षण की बदौलत खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई है।

चयन पर दी शुभकामनाएं

खिलाड़ियों के चयन पर छत्तीसगढ़ रग्बी एसोसिएशन के सचिव डॉ. अयाज़ अहमद, खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद के खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई, इंद्राणी भास्कर, जगदीश धीवर, अभिषेक नेहरू, लिशांसु साहू, आयुष निर्मलकर, सेवन साहू, ममता धीवर, गीतांजलि साहू तथा टीम मैनेजर शुभांश शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी खिलाड़ी महासमुंद और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें