Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार कृषि विकास को नई दिशा : समीक्षा बैठक में खरीफ तैय…
कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
कृषि योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न
राज्य सरकार

कृषि विकास को नई दिशा : समीक्षा बैठक में खरीफ तैयारी, खाद-बीज आपूर्ति और जैविक खेती पर जोर

छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी ने कृषि विभाग एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेकर खरीफ सीजन की तैयारियों, खाद-बीज की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराने, फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jun 2026, 10:48 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 03:43 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी ने आज उप संचालक कृषि कार्यालय के सभा कक्ष में कृषि एवं समवर्गीय विभागों तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति, आगामी खरीफ सीजन की कार्ययोजना एवं किसानों के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अध्यक्ष चंद्रवंशी ने सभी सहकारी समितियों में किसानों के लिए खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्धारित दर पर पारदर्शी तरीके से वितरण व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों को समय पर कृषि आदान उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

फसल विविधिकरण एवं किसानों के समग्र विकास पर जोर

चंद्रवंशी ने किसानों के समग्र विकास के लिए फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने विभागीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और मैदानी स्तर पर किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही, किसानों के सुझावों एवं समस्याओं को कार्ययोजना में शामिल कर शासन स्तर पर भेजने को कहा गया। बैठक में “खेत बचाओ अभियान” के तहत रासायनिक खेती के स्थान पर जैविक एवं प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही दलहन एवं तिलहन फसलों का रकबा बढ़ाने, किसानों को प्रशिक्षण देने तथा व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

सिंचाई विस्तार एवं अन्य विभागीय सहभागिता

सिंचाई व्यवस्था के विस्तार के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक किसानों तक लाभ पहुंचाने पर भी चर्चा हुई। बैठक में संयुक्त संचालक कृषि, उप संचालक कृषि, कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य पालन विभाग, सिंचाई विभाग, जिला विपणन संघ, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं किसान उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें