Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम रायपुर AAP का प्रदेशव्यापी आयोजन : सोनम वांगचुक के समर्थ…
सोनम वांगचुक के समर्थन में अभियान
सोनम वांगचुक के समर्थन में अभियान
रायपुर

AAP का प्रदेशव्यापी आयोजन : सोनम वांगचुक के समर्थन में 90 विधानसभा क्षेत्रों में पढ़ी जाएगी हनुमान चालीसा

आम आदमी पार्टी बुधवार को सोनम वांगचुक के समर्थन में छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित करेगी। रायपुर में कार्यक्रम शाम 4 बजे बूढ़ा तालाब परिसर में होगा। पार्टी ने इसे शांति, सद्भाव और लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन का अभियान बताया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
21 Jul 2026, 12:51 PM
रायपुर
आम आदमी पार्टी (AAP) सोनम वांगचुक के समर्थन में बुधवार को छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन करेगी। रायपुर में यह कार्यक्रम आज शाम 4 बजे बूढ़ा तालाब परिसर में रखा गया है। पार्टी ने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।
AAP ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं है, बल्कि देश और प्रदेश में शांति, सद्भाव, सकारात्मक सोच, नैतिक मूल्यों और जनसेवा की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। पार्टी के मुताबिक, इस माध्यम से सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की जाएगी और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया जाएगा। 

प्रदेशवासियों से जुड़ने की अपील
सोनम वांगचुक की कार्रवाई का विरोध

पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि सोनम वांगचुक के खिलाफ की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वालों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय बताया है। AAP ने कार्यक्रम के दौरान NEET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और अनियमितताओं का मुद्दा उठाने की बात कही है। पार्टी का आरोप है कि परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियों के कारण देश के लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। AAP ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग की है। 

AAP ने रखीं ये प्रमुख मांगें 

  • सोनम वांगचुक के खिलाफ की गई कार्रवाई को वापस लिया जाए और उन्हें पुलिस हिरासत से मुक्त किया जाए।
  • पेपर लीक और परीक्षा घोटालों की जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।
  • छात्रों और युवाओं के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू की जाए।
  • युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।
  • प्रदेशभर के लोगों से शामिल होने की अपील 

    आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। पार्टी का कहना है कि यह आयोजन सामाजिक एकता, लोकतांत्रिक अधिकारों और युवाओं के मुद्दों को लेकर जनजागरूकता का माध्यम बनेगा।
    क्या यह खबर उपयोगी लगी?
    शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
    WhatsApp Telegram
    हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    कीर्तिमान
    गाइए और छा जाइए
    कलमकार
    छत्तीसगढ़
    सभी छत्तीसगढ़ ›
    रायपुर संभाग
    दुर्ग संभाग
    बिलासपुर संभाग
    सरगुजा संभाग
    बस्तर संभाग
    भारत
    विदेश
    राजनीति
    मनोरंजन
    खेल
    तकनीक
    कारोबार
    शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
    वीडियो
    अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
    Clip & Share

    अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

    सावधान: संवेदनशील सामग्री
    इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
    ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
    पुश नोटिफिकेशन चालू करें