Saturday, 25 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बड़ा खुलासा : 3 साल से स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, फिर भी हर महीने मिलती रही सैलरी NEET विवाद के बीच बड़ा घटनाक्रम : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी वारदात : चरित्र पर शक बना मौत की वजह, पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग दुर्ग स्टेशन हादसा : चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरकर एरिया मैनेजर की मौत गैंग का पर्दाफाश : पहले मांगते थे भगवान से माफी फिर करते थे चोरी, 6 गिरफ्तार, 10 थानों की पुलिस को थी तलाश एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार बड़ा खुलासा : 3 साल से स्कूल नहीं पहुंचे शिक्षक, फिर भी हर महीने मिलती रही सैलरी NEET विवाद के बीच बड़ा घटनाक्रम : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, PM मोदी को भेजी चिट्ठी वारदात : चरित्र पर शक बना मौत की वजह, पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग दुर्ग स्टेशन हादसा : चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरकर एरिया मैनेजर की मौत गैंग का पर्दाफाश : पहले मांगते थे भगवान से माफी फिर करते थे चोरी, 6 गिरफ्तार, 10 थानों की पुलिस को थी तलाश एक्शन : AI की मदद से फैलाई मगरमच्छ की अफवाह, पुलिस ने किया गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम दुर्ग आरोपी ने किया सरेंडर : रेलवे टिकट दलाली मामले का …
रेलवे कोर्ट सुनवाई
रेलवे कोर्ट सुनवाई
दुर्ग

आरोपी ने किया सरेंडर : रेलवे टिकट दलाली मामले का फरार आरोपी 15 साल बाद लौटा भारत

रेलवे टिकट दलाली के 22 साल पुराने मामले में फरार आरोपी तिजेंदर सिंह उर्फ टिंकू ने विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में सरेंडर कर दिया। आरोपी पिछले 15 वर्षों से दुबई में ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। आरपीएफ की लगातार कार्रवाई और परिवार के माध्यम से समझाइश के बाद वह भारत लौटा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 Jul 2026, 12:24 PM
दुर्ग
रेलवे टिकट दलाली के 22 साल पुराने मामले में फरार चल रहे आरोपी ने आखिरकार विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले करीब 15 वर्षों से दुबई में ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। उसके खिलाफ वर्ष 2012 से स्थायी गिरफ्तारी वारंट (पीएनबीडब्ल्यू) जारी था। आरपीएफ दुर्ग की लगातार कोशिशों, परिवार से संपर्क और समझाइश के बाद वह भारत लौटा और शुक्रवार को अपने वकील के साथ अदालत में पेश हुआ। 
दलाली का मामला रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अनुसार, वर्ष 2004 में दुर्ग आरपीएफ पोस्ट में रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत टिकट दलाली का मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में सुपेला के लक्ष्मी नगर निवासी तिजेंदर सिंह उर्फ टिंकू (46) के खिलाफ विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर ने 18 अप्रैल 2012 को स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 

वारंट की तामील के दौरान शुरू हुई तलाश

काफी समय तक आरोपी का कोई सुराग नहीं मिलने के कारण वारंट लंबित रहा। आरपीएफ की टीम जब वारंट में दर्ज पते पर पहुंची तो पता चला कि आरोपी वहां वर्षों पहले ही घर छोड़ चुका है। आगे की जांच और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर टीम पंजाब के गुरदासपुर जिले के बटाला स्थित उसके पैतृक गांव पहुंची और वहां परिजनों से पूछताछ की। आरोपी के माता-पिता और पत्नी ने आरपीएफ को बताया कि तिजेंदर सिंह पिछले लगभग 15 वर्षों से दुबई में रहकर ड्राइवर के रूप में काम कर रहा है। इसके बाद आरपीएफ ने परिवार को वारंट की प्रति और नोटिस सौंपा। साथ ही आरोपी और उसके परिजनों से लगातार संपर्क बनाए रखा और अदालत में पेश होकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रेरित किया। 

दुबई से लौटकर अदालत में हुआ पेश 

आरपीएफ की समझाइश के बाद आरोपी भारत लौटा और 24 जुलाई को अपने अधिवक्ता के साथ विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में उपस्थित हुआ। अदालत में उसने स्वीकार किया कि वारंट और नोटिस में दर्ज नाम और पता उसी का है। साथ ही उसने अपने खिलाफ दर्ज रेलवे टिकट दलाली के मामले को भी स्वीकार कर लिया। मामले की सुनवाई के बाद विशेष रेलवे न्यायालय ने आरोपी को एक दिन की टीआरसी (टिल द राइजिंग ऑफ कोर्ट) की सजा सुनाई और ₹5,000 का जुर्माना लगाया। अर्थदंड जमा करने के बाद मामले का विधिवत निपटारा कर दिया गया।

वारंट तामील अभियान के तहत मिली सफलता

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर लंबे समय से लंबित वारंटों की तामील के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर के मार्गदर्शन में आरपीएफ पोस्ट दुर्ग ने पुराने मामलों की समीक्षा की और इस 22 साल पुराने प्रकरण में फरार आरोपी का पता लगाकर उसे अदालत तक पहुंचाने में सफलता हासिल की।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें