Friday, 17 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
बाल सुधार गृह हत्याकांड : प्रयागराज तक पहुंची पुलिस, आरोपी दिनेश राठिया गिरफ्तार रायपुर में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़कर 15 फीट नीचे गिरा, चालक-हेल्पर दोनों घायल गांव में पसरा मातम : आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत एक्शन : अंबिकापुर में कारोबारी आत्महत्या केस सुलझा, धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार खुलासा : RRB परीक्षा में नकल की चाल नाकाम, अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार ब्रिज का मामला : साथ मरने की खाई थी कसम, प्रेमी के कूदते ही नौ दो ग्यारह हुई प्रेमिका बाल सुधार गृह हत्याकांड : प्रयागराज तक पहुंची पुलिस, आरोपी दिनेश राठिया गिरफ्तार रायपुर में बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर तोड़कर 15 फीट नीचे गिरा, चालक-हेल्पर दोनों घायल गांव में पसरा मातम : आवारा कुत्तों के हमले में 5 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत एक्शन : अंबिकापुर में कारोबारी आत्महत्या केस सुलझा, धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार खुलासा : RRB परीक्षा में नकल की चाल नाकाम, अंडरगारमेंट में मोबाइल छिपाने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार ब्रिज का मामला : साथ मरने की खाई थी कसम, प्रेमी के कूदते ही नौ दो ग्यारह हुई प्रेमिका
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग आसान होगा स्कूल का सफर : अमेरी हाईस्कूल में छात्र…
छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें बांटी गईं
छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें बांटी गईं
रायपुर संभाग

आसान होगा स्कूल का सफर : अमेरी हाईस्कूल में छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल

आरंग के शासकीय हाईस्कूल अमेरी में सरस्वती साइकिल योजना के तहत कक्षा 9वीं की पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्राओं को नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। साइकिल मिलने से छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई को नई गति मिलेगी।

कीर्तिमान न्यूज
17 Jul 2026, 10:50 AM
आरंग
बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती साइकिल योजना के तहत शासकीय हाईस्कूल अमेरी में कक्षा 9वीं की पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। नई साइकिलें पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम शाला विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल वर्मा के मुख्य आतिथ्य और ग्राम सरपंच सूरज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिलें प्रदान कर उन्हें नियमित रूप से स्कूल आने और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पंच (सकरी) भूपेन्द्र कुर्रे, शंकर वर्मा, सनूप धीवर और पुरुषोत्तम वर्मा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। वहीं विद्यालय की प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) उर्मिला पाण्डेय, प्रभारी बी.एल. लसेल सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।

साइकिल बेटियों की आत्मनिर्भरता का प्रतीक : गोपाल वर्मा 

शाला विकास समिति के अध्यक्ष गोपाल वर्मा ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना सिर्फ आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि यह बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि कई बार दूरी और परिवहन की समस्या के कारण छात्राओं को पढ़ाई में परेशानी होती है। ऐसे में यह योजना उनकी शिक्षा को लगातार जारी रखने में मददगार साबित होगी। उन्होंने छात्राओं से नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की। 

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में मददगार योजना : प्राचार्य 

विद्यालय की प्राचार्य डॉ. (श्रीमती) उर्मिला पाण्डेय ने कहा कि सरस्वती साइकिल योजना ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। साइकिल मिलने से छात्राओं का समय बचेगा और वे बिना किसी परेशानी के स्कूल पहुंच सकेंगी। उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें