Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग आवास पर बवाल : आमसभा में उपसरपंच से मारपीट
जौंदी पंचायत आमसभा में विवाद
जौंदी पंचायत आमसभा में विवाद
रायपुर संभाग

आवास पर बवाल : आमसभा में उपसरपंच से मारपीट 

ग्राम पंचायत जौंदी की आमसभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची को लेकर विवाद हो गया। उपसरपंच पोखन लाल यदु ने सरपंच के पुत्र सहित कई लोगों पर मारपीट, अभद्रता और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाते हुए गोबरा नवापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 25 Jun 2026, 10:16 AM · अपडेट: 29 Jun 2026, 11:07 AM
अभनपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

ग्राम पंचायत जौंदी में आयोजित आमसभा के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सूची को लेकर शुरू हुई चर्चा विवाद में बदल गई। पंचायत के उपसरपंच पोखन लाल यदु ने आरोप लगाया है कि बैठक के दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया और बाद में पंचायत भवन के बाहर उनके साथ मारपीट की गई। इस संबंध में उन्होंने थाना गोबरा नवापारा में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सरपंच के पुत्र सहित कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

शिकायत में बताया गया है कि 24 जून को ग्राम पंचायत जौंदी में आमसभा आयोजित की गई थी। बैठक के एजेंडे में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सूची पर चर्चा की जा रही थी। पंचायत के अनुसार सूची में कुल 169 लोगों के नाम शामिल थे, जबकि कई ग्रामीणों का कहना था कि लगभग 120 पात्र लोगों के नाम सूची में नहीं जोड़े गए हैं। इसी मुद्दे को लेकर सभा में मौजूद कुछ लोगों ने उपसरपंच पर नाम कटवाने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया।

लोगों को भड़काने का भी लगाया आरोप

उपसरपंच पोखन लाल यदु का आरोप है कि सभा के दौरान टोमन लाल साहू ने जानबूझकर ग्रामीणों को उनके खिलाफ भड़काया। देखते ही देखते माहौल गर्मा गया और बैठक में शोर-शराबा शुरू हो गया। उनका कहना है कि उन्होंने स्थिति को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोग लगातार उनके खिलाफ नारेबाजी और आरोप लगाते रहे। शिकायत के अनुसार, बैठक समाप्त होने के बाद कुछ लोगों ने उनका कॉलर पकड़ लिया और जबरन पंचायत भवन के बाहर ले गए। वहां पहले से मौजूद चिंतामणि, टोमन साहू, मिथलेश साहू, अलखराम साहू, बैतल साहू, लेखराम साहू, प्रहलाद साहू, एस कुमार सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की।   

कपड़े फाड़े, बाइक गिराई और जबड़े में आई चोट

पोखन लाल यदु ने शिकायत में आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनके कपड़े भी फाड़ दिए गए और उनकी मोटरसाइकिल को धक्का देकर गिरा दिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उनके जबड़े में चोट लगी है, जिसके कारण उन्हें लगातार दर्द महसूस हो रहा है। उनका यह भी दावा है कि पूरी घटना का वीडियो गांव के ही चेतन साहू ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया है, जो जांच के दौरान महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकता है। उपसरपंच ने अपनी शिकायत में यह भी जिक्र किया है कि यह पहली बार नहीं है जब उनके साथ पंचायत की बैठक में गंदा व्यवहार किया गया हो।  

निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग

पोखन लाल यदु ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि पंचायत जैसी व्यवस्था संस्था की बैठकों में इस तरह की घटनाएं न केवल जनप्रतिनिधियों की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं, बल्कि पंचायत व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती हैं। फिलहाल गोबरा नवापारा पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें