Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, कई ल…
रायपुर कार-ऑटो टक्कर
रायपुर कार-ऑटो टक्कर
रायपुर

हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, कई लोग घायल

रायपुर के भनपुरी चौक के पास हनुमान मंदिर के समीप तेज रफ्तार कार ने बैटरी ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो नाली में जा गिरा, जबकि कार बिजली के पोल से टकरा गई। दुर्घटना में ऑटो चालक, कार चालक समेत कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 27 Jul 2026, 11:51 AM · अपडेट: 30 Jul 2026, 05:45 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रायपुर के भनपुरी चौक से पहले हनुमान मंदिर के पास सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बैटरी ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क किनारे बनी नाली में जा गिरी। वहीं, कार भी अनियंत्रित होकर आगे लगे स्टील के बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार काफी तेज गति से रावाभाठा की ओर से आ रही थी। भनपुरी चौक के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सामने चल रहे बैटरी ऑटो से जा भिड़ा। दुर्घटना में ऑटो चालक, कार चालक और ऑटो में सवार अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया गया।

दोपहर करीब 2:30 बजे मिली सूचना

खमतराई थाना पुलिस के अनुसार, हादसे की सूचना दोपहर करीब 2:30 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने ऑटो में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल भिजवाने में मदद की। दुर्घटना के कारण बैटरी ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार का अगला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। हादसे के चलते कुछ समय के लिए सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सामान्य कराया।

पुलिस कर रही हादसे के कारणों की जांच 

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें