Monday, 22 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा दर्दनाक मंजर :  छिंदवाड़ा में ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौत, कई जिंदगी और मौत के बीच एक्शन : बिलासपुर में चेन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड नेटवर्क बेनकाब, 6 गिरफ्तार मची अफ़रा-तफ़री : शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला कपड़ा दुकान खाक, व्यापारी का लाखों का नुकसान मिली सफलता : 12.79 लाख की गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार जांच की मांग : भरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI में दाखिल हुई याचिका रफ्तार का कहर : रायपुर में दो युवकों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा दर्दनाक मंजर :  छिंदवाड़ा में ट्रक से टकराई मजदूरों से भरी पिकअप, 5 की मौत, कई जिंदगी और मौत के बीच एक्शन : बिलासपुर में चेन स्नैचिंग का मास्टरमाइंड नेटवर्क बेनकाब, 6 गिरफ्तार मची अफ़रा-तफ़री : शॉर्ट सर्किट से तीन मंजिला कपड़ा दुकान खाक, व्यापारी का लाखों का नुकसान मिली सफलता : 12.79 लाख की गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम दुर्ग खुलासा : सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्…
सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

 खुलासा : सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आभूषण और रॉड बरामद

दुर्ग के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सन्नी यादव के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड बरामद किया गया है। पुलिस ने करीब 39,900 रुपये का मशरूका जब्त किया है, जबकि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Jun 2026, 11:32 AM
दुर्ग

दुर्ग पुलिस ने वैशाली नगर थाना क्षेत्र में सूने मकान में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किये गए सोने के आभूषण और घटना में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड बरामद किया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है। पुलिस के मुताबिक स्टील नगर के केम्प-01 निवासी बी. धनराजू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 और 10 जून 2026 की रात अज्ञात चोर उनके बंद पड़े मकान में घुस गए। आरोपियों ने मुख्य दरवाजे और आलमारी का ताला तोड़कर घर में रखे सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक चोरी के आभूषण बेचने की कोशिश में इंदिरा चौक के आसपास घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में कबूल किया अपराध

पकड़े गए युवक से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी में इस्तेमाल किया गया लोहे का रॉड, एक जोड़ी सोने के टॉप्स और एक सोने की अंगूठी बरामद की। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 39 हजार 900 रुपये आंकी गई है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 वर्षीय सन्नी यादव निवासी अटल आवास, जवाहर नगर, वैशाली नगर, भिलाई के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। वहीं, उसके फरार साथी की तलाश के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। दुर्ग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि वे लंबे समय के लिए घर छोड़कर बाहर जा रहे हैं तो इसकी जानकारी पड़ोसियों और स्थानीय पुलिस को जरूर दें। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि चोरी जैसी घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें