Monday, 21 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Surajpur Crime News:11वीं की छात्रा से शोषण का आरोप, पुलिस ने किया शिक्षक गिरफ्तार Jagdalpur News: खेत में लगाए करंट वाले तार की चपेट में आई 12 साल की मासूम, मौके पर मौत Safidon News: अमेरिका में फंसे पति की मदद के बहाने संपर्क, महिला ने युवक पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Honor 600 Elite 5G: 8100mAh बैटरी और 24GB RAM सपोर्ट के साथ आया नया स्मार्टफोन Naxal Weapons Recovered: उतला के जंगलों से AK-47 और पिस्टल समेत भारी मात्रा में नक्सली डंप बरामद Satna Accident: नदी में नहाने गया 9 साल का बच्चा डूबा, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
W 𝕏 f
होम कोरबा सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले बाइकर्स पर एक्शन,…
बाइकर्स पर पुलिस कार्रवाई
बाइकर्स पर पुलिस कार्रवाई
कोरबा

सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले बाइकर्स पर एक्शन, पुलिस प्रशासन सख्त

सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने और कनकी धाम में स्टंटबाजी करने वाले भौकाल बाइकर्स गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने 7 बाइक जब्त कर 8 युवकों को पकड़ा है, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। पकड़े गए युवकों ने पुलिस के सामने अपनी गलती मानते हुए माफी मांगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Aug 2026, 06:45 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 12:46 AM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले बाइकर्स गिरोह के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने भौकाल बाइकर्स गैंग के खिलाफ अभियान चलाकर 7 बाइक जब्त की हैं और 8 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि ये युवक बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे थे, जिससे लोगों में भय का माहौल बन रहा था। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें कुछ युवक बाइक से स्टंट करते नजर आ रहे थे। वीडियो में युवक कनकी धाम क्षेत्र में सड़क पर बाइक दौड़ाते हुए और खतरनाक करतब करते दिखाई दे रहे थे। 

वीडियो पर पुलिस का एक्शन

बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी बना दी थी, जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और युवकों की पहचान शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ युवक सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और अपनी दबंग छवि दिखाने के लिए इस तरह के वीडियो बना रहे थे।

7 बाइक जब्त

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके से जुड़े युवकों को पकड़ा और उनके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की। इस दौरान 7 बाइक जब्त की गईं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवकों में कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इन युवकों द्वारा पहले भी इस तरह की गतिविधियां की गई हैं या नहीं।

कान पकड़कर मांगी माफी

कार्रवाई के बाद पकड़े गए युवक पुलिस के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दिखाई दिए। कई युवक कान पकड़कर माफी मांगते नजर आए। उन्होंने भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की बात कही। पुलिस ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी, तेज रफ्तार बाइक चलाना और सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने वाले वीडियो बनाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें