Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग कार्रवाई : कृषि विभाग–पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध खाद …
नकली खाद के गोदाम पर छापेमारी
नकली खाद के गोदाम पर छापेमारी
रायपुर संभाग

कार्रवाई : कृषि विभाग–पुलिस ने पकड़ा संदिग्ध खाद का अवैध गोदाम

आरंग क्षेत्र के ग्राम कलई में कृषि विभाग, आरंग पुलिस और छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की संयुक्त कार्रवाई में नकली खाद सप्लाई करने वाले एक अवैध नेटवर्क का खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जुड़े लोग गांवों में किसानों से ऑर्डर लेकर बिना लेबल और बिना रजिस्ट्रेशन वाले रासायनिक उत्पादों की सप्लाई कर रहे थे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Jun 2026, 10:08 AM · अपडेट: 07 Jun 2026, 02:42 PM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

आरंग क्षेत्र में किसानों को ठगने और अवैध खाद की सप्लाई करने वाले एक संगठित नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ है। ग्राम कलई स्थित एक गोदाम पर कृषि विभाग, आरंग पुलिस और छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई कर गंभीर अनियमितताओं का पर्दाफाश किया।

यह कार्रवाई एक गुप्त शिकायत और छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर की गई थी।

जांच में सामने आया है कि इस अवैध कारोबार के पीछे हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जुड़े कुछ लोग सक्रिय थे। ये आरोपी स्थानीय स्तर पर मकान किराए पर लेकर उसे गोदाम की तरह इस्तेमाल कर रहे थे।

गांव-गांव जाकर ये लोग किसानों से खाद की बुकिंग लेते थे और फिर होम डिलीवरी के माध्यम से हरियाणा से लाई गई संदिग्ध और संभावित नकली खाद की सप्लाई करते थे।

बिना लेबल और बिना रजिस्ट्रेशन का खेल

छापे के दौरान गोदाम में भारी अनियमितताएं पाई गईं। यहां "किसान खाद", "पोटास बायो" और "माइको राजा" जैसे नामों से रासायनिक उत्पाद बेचे जा रहे थे।

सबसे गंभीर बात यह रही कि इन पैकेटों पर न तो कोई वैध लेबल था, न रजिस्ट्रेशन नंबर और न ही निर्माता की जानकारी। प्रारंभिक जांच में यह पूरा कारोबार कृषि एवं उर्वरक नियमों का उल्लंघन पाया गया है। कार्रवाई की भनक लगते ही मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गए। कृषि विभाग ने गोदाम से मिले सभी सामान और दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

किसानों से अपील

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी खाद या कृषि उत्पाद को खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता, लेबल, लाइसेंस और विक्रेता की वैधता की पूरी जांच करें। 

संगठन ने यह भी कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दी जाए, ताकि ऐसे अवैध नेटवर्क पर रोक लगाई जा सके।

इस संयुक्त कार्रवाई में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के जिला उपाध्यक्ष सौरभ चन्द्राकर, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हीराधार साहू, आरंग शहर अध्यक्ष रामेश्वर साहू, थानेश्वर साहू, कृषि विशेषज्ञ कुणाल बघेल, युवा उप सरपंच अमन चन्द्राकर एवं पुरुषोत्तम साहू सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें