Monday, 27 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, कई लोग घायल CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद ED ने भी कसी जांच की रफ्तार कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर संशोधन विधेयक : पेपर लीक के दोषियों की अब खैर नहीं, 10 साल जेल का प्रावधान एक्शन : गांजा और नशीली दवाओं के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार हादसा : तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो पलटा, कई लोग घायल CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद ED ने भी कसी जांच की रफ्तार
W 𝕏 f
होम रायपुर कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी…
मित्तल अस्पताल रायपुर
मित्तल अस्पताल रायपुर
🔴 BREAKING रायपुर

कार्रवाई : मरीज से 90 हजार की अतिरिक्त वसूली पड़ी भारी, मित्तल अस्पताल योजना से बाहर

आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीज से अतिरिक्त राशि वसूलने के मामले में रायपुर के मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस को राज्य नोडल एजेंसी ने तीन महीने के लिए योजना से निलंबित कर दिया है। जांच में अस्पताल द्वारा दवाइयों और सर्जरी के नाम पर अतिरिक्त वसूली की पुष्टि हुई। दवाइयों की राशि लौटाई जा चुकी है, जबकि सर्जरी के लिए लिए गए 90 हजार रुपए वापस करने के निर्देश दिए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
27 Jul 2026, 02:54 PM
रायपुर
आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज कराने वाले मरीज से अतिरिक्त राशि वसूलने के मामले में राजधानी रायपुर के मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस पर बड़ी कार्रवाई की गई है। राज्य नोडल एजेंसी ने अस्पताल को तीन महीने के लिए आयुष्मान भारत योजना से निलंबित कर दिया है। साथ ही अस्पताल को मरीज के परिजनों से सर्जरी के नाम पर लिए गए 90 हजार रुपए वापस करने का निर्देश भी दिया गया है। 
जानकारी के अनुसार, मरीज अल्बर्ट एक्का के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पताल ने इलाज के लिए अतिरिक्त रकम वसूली। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच रायपुर संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य सेवाओं को सौंपी गई।

जांच में सामने आई अनियमितता

जांच में सामने आया कि अस्पताल ने दवाइयों के नाम पर 15,226 रुपए और सर्जरी के लिए 90 हजार रुपए लिए थे। जांच के बाद अस्पताल ने दवाइयों के लिए ली गई 15,226 रुपए की राशि चेक के माध्यम से मरीज के परिजनों को लौटा दी, लेकिन सर्जरी के लिए वसूले गए 90 हजार रुपए अब तक वापस नहीं किए गए। इसी तथ्य के आधार पर राज्य नोडल एजेंसी ने मित्तल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस को तीन महीने के लिए आयुष्मान भारत योजना से निलंबित करने का फैसला लिया। इस अवधि के दौरान अस्पताल योजना के तहत नए मरीजों को भर्ती नहीं कर सकेगा। हालांकि, जो मरीज पहले से भर्ती हैं, उनका इलाज पूरा कर उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकेगा।

प्रचार सामग्री हटाने और भविष्य के लिए चेतावनी

इसके अलावा अस्पताल को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने परिसर से आयुष्मान भारत योजना से संबंधित सभी प्रचार-प्रसार सामग्री हटाए। एजेंसी ने भविष्य में ऐसी अनियमितता दोबारा सामने आने पर और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें