Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम जांजगीर-चांपा कार्रवाई : 24 घंटे में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, सा…
24 घंटे में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा

कार्रवाई : 24 घंटे में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, साइबर और छेड़छाड़ मामलों में बड़ी सफलता

थाना मुलमुला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पहले मामले में नाबालिग के अश्लील फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे मामले में घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले युवक को भी दबोचा गया। दोनों मामलों में आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
10 Jun 2026, 03:32 PM
जांजगीर-चांपा

थाना मुलमुला पुलिस ने दो अलग-अलग गंभीर मामलों में त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर की गई। पहले मामले में एक नाबालिग बालिका के अश्लील फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल कर उसे बदनाम करने और परिवार को धमकी देने की शिकायत सामने आई थी। इस पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 153/2026 दर्ज कर आईटी एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट के तहत जांच शुरू की गई।

पुलिस ने त्वरित विवेचना करते हुए आरोपी निलेश भैना (21 वर्ष), निवासी नगारीडीह थाना शिवरीनारायण को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आधी रात घर में घुसकर छेड़छाड़ का मामला

दूसरे मामले में एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आधी रात एक युवक उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस मामले में थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 204/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी शुभम दास (20 वर्ष), निवासी ग्राम जोगीडीपा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे भी न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों मामलों में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को उनके घरों से दबोचा। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। मुलमुला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध करने वालों पर आगे भी इसी तरह सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें