Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › जांजगीर-चांपा › अकलतरा में कपड़ा दुकान में लगी आग, पुलिस ने 14 लो…
कपड़ा दुकान में लगी आग बुझाती फायर ब्रिगेड
कपड़ा दुकान में लगी आग बुझाती फायर ब्रिगेड
जांजगीर-चांपा

अकलतरा में कपड़ा दुकान में लगी आग, पुलिस ने 14 लोगों को सुरक्षित निकाला

अकलतरा थाना क्षेत्र में देर रात एक कपड़ा दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैल रही थी और दुकान के ऊपर बने मकानों तक पहुंचने का खतरा बना हुआ था। समय रहते अकलतरा पुलिस ने मोर्चा संभाला और पांच परिवारों के 14 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालकर बड़ी जनहानि टाल दी।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 Aug 2026, 07:04 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 09:19 AM
जांजगीर-चांपा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
अकलतरा थाना क्षेत्र में देर रात एक कपड़ा दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैल रही थी और दुकान के ऊपर बने मकानों तक पहुंचने का खतरा बना हुआ था। समय रहते अकलतरा पुलिस ने मोर्चा संभाला और पांच परिवारों के 14 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालकर बड़ी जनहानि टाल दी। 
जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 2:30 बजे सिसोदिया कॉम्प्लेक्स स्थित कपड़ा दुकान में हुई। दुकान बंद थी और उसके ऊपर बने मकानों में पांच परिवार सो रहे थे। अचानक दुकान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। रात का समय होने के कारण मकानों में मौजूद लोगों को शुरुआत में घटना की जानकारी नहीं मिल सकी।

गश्त कर रही पुलिस ने देखा धुआं

इसी दौरान रात्रि गश्त पर निकली अकलतरा पुलिस की नजर दुकान से निकलते धुएं और आग पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने खतरे को भांपते हुए आसपास के लोगों को सतर्क किया और ऊपर बने मकानों में रह रहे परिवारों को जगाया। इसके बाद सभी लोगों को तेजी से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कार्रवाई शुरू की गई। 

पांच परिवारों के 14 सदस्य सुरक्षित

पुलिस की तत्परता से मकानों में फंसे पांच परिवारों के कुल 14 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यदि लोगों को बाहर निकालने में थोड़ी और देर होती तो आग ऊपरी हिस्से तक पहुंच सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।

ढाई घंटे बाद आग पर पाया काबू

फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। समय रहते आग नियंत्रित कर लिए जाने से वह कॉम्प्लेक्स की दूसरी दुकानों और आसपास के मकानों तक नहीं फैल सकी। हालांकि, दुकान में रखा कपड़ा और अन्य सामान आग की चपेट में आने से नुकसान होने की आशंका है। 

दो फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

लोगों को सुरक्षित निकालने के बाद पुलिस ने होमगार्ड जांजगीर और जेएसडब्ल्यू प्लांट की फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। खबर मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस और अग्निशमन दल ने मिलकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

पुलिस की तत्परता से टला बड़ा हादसा

अकलतरा पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के कारण 14 लोगों की जान बच गई। साथ ही आसपास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आग फैलने का खतरा भी टल गया। आग लगने के सही कारण और दुकान में हुए नुकसान का फिलहाल पता लगाया जा रहा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें