Friday, 24 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
हादसा : तालाब में नहाने गई बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव नाबालिग से दुष्कर्म : बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया युवक, परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई अंजाम : पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति की लोहे की रॉड से हत्या तेज रफ्तार का कहर : आमानाका ओवरब्रिज पर बेकाबू कार ने मचाई तबाही, कई लोग घायल राशन घोटाला : दुर्ग में 1007 क्विंटल सरकारी चावल गायब, उचित मूल्य दुकान का अध्यक्ष गिरफ्तार NEET विवाद : CJP की मांगों पर केंद्र ने माँगा 24 घंटे का समय, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े छात्र हादसा : तालाब में नहाने गई बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत, SDRF ने रेस्क्यू कर निकाला शव नाबालिग से दुष्कर्म : बेटी को शादी का झांसा देकर ले गया युवक, परिवार की शिकायत पर हुई कार्रवाई अंजाम : पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति की लोहे की रॉड से हत्या तेज रफ्तार का कहर : आमानाका ओवरब्रिज पर बेकाबू कार ने मचाई तबाही, कई लोग घायल राशन घोटाला : दुर्ग में 1007 क्विंटल सरकारी चावल गायब, उचित मूल्य दुकान का अध्यक्ष गिरफ्तार NEET विवाद : CJP की मांगों पर केंद्र ने माँगा 24 घंटे का समय, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े छात्र
W 𝕏 f
होम आदिवासी क्षेत्रों में विकास : पहाड़ी कोरवा परिवार…
जनजातीय शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ देते अधिकारी
जनजातीय शिविर में ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ देते अधिकारी

आदिवासी क्षेत्रों में विकास : पहाड़ी कोरवा परिवारों के द्वार पहुंचा सुशासन, शिविरों में मिली कई सुविधाएं

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिला में “सबसे दूर सबसे पहले” अभियान के तहत जनजातीय गरिमा उत्सव शिविरों का आयोजन कर दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। पतरापारा और बराहनगर में आयोजित शिविरों में स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, प्रमाण पत्र, पेंशन, श्रम कार्ड और कृषि सेवाएं प्रदान की गईं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 May 2026, 12:57 PM
रायपुर

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में दूरस्थ और जनजातीय बहुल क्षेत्रों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से “सबसे दूर सबसे पहले” अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। यह अभियान प्रशासन और समाज के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेष रूप से पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में निवास करने वाले आदिवासी समुदायों तक स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, कृषि और राजस्व सेवाएं सीधे पहुंचाने के लिए जनजातीय गरिमा उत्सव शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

पतरापारा शिविर में स्वास्थ्य और आयुष्मान योजनाओं पर जोर

ग्राम पंचायत पतरापारा में आयोजित शिविर जनपद पंचायत सीईओ संजय दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस शिविर में पतरापारा, डिगनगर, अमदरी, चंद्रगढ़ और करजी गांवों से विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम ने 71 ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक दवाइयों का वितरण किया। 

गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पात्र हितग्राहियों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मौके पर ही 21 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।इसके अलावा कृषि क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 11 किसानों का एग्री स्टैक पोर्टल पर पंजीयन किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को आधुनिक कृषि तकनीकों और शासन की किसान हितैषी योजनाओं की भी जानकारी दी।

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ

विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम बराहनगर में आयोजित शिविर का नेतृत्व जनपद पंचायत सीईओ रणवीर साय ने किया। यहां विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों को एक ही स्थान पर अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।राजस्व विभाग ने मौके पर ही 6 जाति प्रमाण पत्र, 6 आय प्रमाण पत्र और 6 निवास प्रमाण पत्र जारी किए। इसके साथ ही 27 जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए, जिससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली।

किसानों और जरूरतमंदों को मिली सीधी सहायता

कृषि विभाग ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 6 लंबित प्रकरणों का निराकरण किया तथा 2 किसानों का एग्री स्टैक पंजीयन किया। इसके साथ ही एक मृदा परीक्षण सैंपल भी लिया गया, ताकि किसानों को वैज्ञानिक खेती के लिए आवश्यक मार्गदर्शन मिल सके। स्वास्थ्य विभाग ने शिविर में 157 रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और 2 नए आयुष्मान कार्ड जारी किए। सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत 2 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृत की गई, जबकि एक जरूरतमंद परिवार को परिवार सहायता योजना का लाभ प्रदान किया गया।

पहाड़ी कोरवा समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने की पहल

जिला प्रशासन के अनुसार यह अभियान भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन और जिला पंचायत सीईओ के नेतृत्व में इन शिविरों का संचालन किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य पहाड़ी कोरवा जैसे विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को मुख्यधारा से जोड़ना और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। प्रशासन की इस संवेदनशील पहल से अब दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक सुशासन की पहुंच सुनिश्चित होती दिखाई दे रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें