Thursday, 04 Jun 2026 भारत
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना प्रशासन अलर्ट : कल होगी प्री डी.एल.एड. परीक्षा, 1…
प्री डी.एल.एड. परीक्षा के लिए जारी गाईड लाइन
प्री डी.एल.एड. परीक्षा के लिए जारी गाईड लाइन
सरकारी सूचना

प्रशासन अलर्ट : कल होगी प्री डी.एल.एड. परीक्षा, 19 केंद्रों पर 4849 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री डी.एल.एड. 2026 प्रवेश परीक्षा 4 जून को महासमुंद जिले के 19 परीक्षा केंद्रों में आयोजित होगी, जिसमें 4,849 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक होगी। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने परीक्षा के शांतिपूर्ण और पारदर्शी संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

कीर्तिमान न्यूज
03 Jun 2026, 02:50 PM
महासमुंद

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित प्री डी.एल.एड. 2026 प्रवेश परीक्षा का आयोजन गुरुवार 4 जून 2026 को जिला मुख्यालय महासमुंद में किया जाएगा। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। जिले के 19 निर्धारित परीक्षा केंद्रों में कुल 4,849 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

परीक्षा के सुचारू एवं पारदर्शी संचालन को लेकर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने पर्यवेक्षकों और केंद्राध्यक्षों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, नोडल अधिकारी सृष्टि चंद्राकर सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने, प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रश्नपत्र वितरण और बैठक व्यवस्था में समयबद्धता रखने के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त, होगी फ्रिस्किंग और वीडियोग्राफी

कलेक्टर ने बताया कि नकल और अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने के लिए सभी परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग की जाएगी तथा परीक्षा केंद्रों में वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पेट्रोलिंग दल भी तैनात रहेगा। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

सुबह 9:30 बजे बंद हो जाएगा परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार

अभ्यर्थियों को समय का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हुए बताया गया कि परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी सुबह 9:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

405 वीक्षकों की ड्यूटी, हर कक्ष में लगाए जाएंगे जैमर

व्यापम के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए तीन सदस्यीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। जिले के 19 परीक्षा केंद्रों में कुल 405 वीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। मोबाइल फोन, वाई-फाई और अन्य संचार उपकरणों को निष्क्रिय करने के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड द्वारा प्रत्येक कक्ष में जैमर लगाए जाएंगे। साथ ही सुरक्षा संबंधी कार्यों के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है।

परीक्षा से पहले केंद्र का निरीक्षण करने की अपील

प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा, जहां उनकी फ्रिस्किंग और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ड्रेस कोड और प्रवेश नियमों का करना होगा पालन

व्यापम द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले वस्त्र पहनकर परीक्षा में शामिल होना होगा। काले, गहरे नीले, हरे, मैरून, बैंगनी तथा अन्य गहरे रंग के कपड़े प्रतिबंधित रहेंगे। धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच के लिए समय से पहले पहुंचना होगा। केवल चप्पल पहनने की अनुमति होगी तथा कान में किसी भी प्रकार के आभूषण पहनना वर्जित रहेगा।

मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान पूरी तरह प्रतिबंधित

परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी तथा किसी भी प्रकार के संचार और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के सभी पृष्ठों का एक तरफा प्रिंट और आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा पैन कार्ड जैसे फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

केवल नीले या काले बॉल प्वाइंट पेन का होगा उपयोग

उत्तर पुस्तिका में उत्तर अंकित करने के लिए केवल नीले अथवा काले बॉल प्वाइंट पेन का ही उपयोग किया जा सकेगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र सुरक्षित रखने की सलाह दी है, क्योंकि चयन एवं प्रवेश प्रक्रिया के दौरान इसकी आवश्यकता पड़ सकती है। निर्देशों का उल्लंघन करने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर अभ्यर्थी की अभ्यर्थिता निरस्त की जा सकती है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
ग्लैमर
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें