Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार प्रशासन सख्त : सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट…
सड़क सुरक्षा सुधार के निर्देश
सड़क सुरक्षा सुधार के निर्देश
राज्य सरकार

प्रशासन सख्त : सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग, नेशनल हाईवे, यातायात पुलिस एवं एनएचएआई की संयुक्त टीम ने जिले के चिन्हित ब्लैकस्पॉट्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाओं के कारणों और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक उपायों के निर्देश दिए गए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 11 Jun 2026, 11:45 AM · अपडेट: 09 Sep 2026, 01:37 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

माननीय सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी, नई दिल्ली के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों की नियमित समीक्षा एवं निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला ने बताया कि निर्देशों के अनुपालन में आज परिवहन विभाग, नेशनल हाईवे, यातायात पुलिस एवं एनएचएआई की संयुक्त टीम द्वारा जिले में चिन्हित ब्लैकस्पॉट्स का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाओं के कारणों, सड़क की भौतिक स्थिति, संकेतकों की उपलब्धता, दृश्यता संबंधी समस्याओं एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया।

सुधारात्मक उपायों की पहचान कर दिए गए निर्देश

संयुक्त दल द्वारा ब्लैकस्पॉट्स के त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपायों की पहचान करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक संकेतक, चेतावनी बोर्ड, रंबल स्ट्रिप, सड़क मरम्मत एवं अन्य सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने कहा गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें