Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Chinhat Guest House Suicide: प्रेमी ने लगाई फांसी, 17 दिन से गेस्ट हाउस में ठहरे थे, सुसाइड नोट और मैरिज सर्टिफिकेट बरामद Chhattisgarh Swine Flu Cases: 24 जिलों तक पहुंचा दायरा, रायपुर में सबसे ज्यादा मरीज theft news: बागबाहरा में बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में नाराजगी, घर से जेवर चोरी का मामला दर्ज Student Protest Chhattisgarh: डौंडीलोहारा एकलव्य कॉलेज में छात्रों का प्रदर्शन, प्राचार्य हटाने की मांग पर सड़क से कॉलेज गेट तक आंदोलन IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर
W 𝕏 f
होम शिक्षा प्रवेश प्रक्रिया : तीन चरण बाद भी खाली हैं कॉलेजो…
महासमुंद कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया
महासमुंद कॉलेज प्रवेश प्रक्रिया
शिक्षा

प्रवेश प्रक्रिया : तीन चरण बाद भी खाली हैं कॉलेजों की सीटें, अब 14 अगस्त तक मिलेगा मौका

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध महासमुंद के कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। तीसरे चरण के बाद भी कई सरकारी और निजी कॉलेजों में सीटें खाली हैं। विद्यार्थियों को राहत देते हुए विश्वविद्यालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 अगस्त कर दी है। अब छह चरणों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी और कॉलेजों को ओपन एडमिशन के दौरान सीटें भरने की उम्मीद है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
24 Jul 2026, 08:55 AM
महासमुंद
महासमुंद. पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया जारी है। तीसरे चरण में चयनित विद्यार्थियों को 24 जुलाई तक प्रवेश लेना होगा, अन्यथा उनकी सीटें रिक्त मानी जाएंगी। वहीं विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को राहत देते हुए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 अगस्त कर दी है। 
जिला मुख्यालय के तीन शासकीय कॉलेजों में प्रवेश की स्थिति समान नहीं है। वल्लभाचार्य शासकीय महाविद्यालय में दाखिले की स्थिति संतोषजनक है, जबकि माता कर्मा कन्या महाविद्यालय और आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज में अब भी बड़ी संख्या में सीटें खाली हैं। कॉलेज प्रबंधन को उम्मीद है कि ओपन प्रवेश प्रक्रिया के दौरान रिक्त सीटें भर सकेंगी।

तीसरे चरण में भी नहीं बढ़ी छात्रों की संख्या

पहले और दूसरे चरण में पर्याप्त प्रवेश नहीं होने के बाद भी तीसरे चरण में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला है। तीसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया 17 जुलाई से शुरू हुई थी और फिलहाल जारी है। पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी तीन चरण पूरे होने के बाद सीटें खाली रहने की संभावना बनी हुई है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होने के कारण च्वाइस सेंटरों में आवेदन कराने के लिए छात्रों की भीड़ देखी जा रही है। विद्यार्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन और प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करने में जुटे हुए हैं। 

ओपन एडमिशन से सीटें भरने की उम्मीद

माता कर्मा कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य शीलभद्र कुमार ने बताया कि कॉलेज में अभी भी कई सीटें रिक्त हैं। उनका कहना है कि ओपन प्रवेश प्रक्रिया के दौरान सीटें भरने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि तीन चरण पूरे होने के बाद भी सीटें खाली रहने के कारण विश्वविद्यालय ने प्रवेश तिथि बढ़ाई है। इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया को तीन चरणों से बढ़ाकर छह चरणों तक किया गया है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सके। शासकीय कॉलेजों के साथ-साथ निजी कॉलेजों में भी प्रवेश की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी बनी हुई है।

आगे की प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल

विश्वविद्यालय द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार चौथे चरण की सूची 26 जुलाई को जारी होगी और छात्र 31 जुलाई तक प्रवेश ले सकेंगे। पांचवें चरण की प्रक्रिया 2 अगस्त से शुरू होकर 6 अगस्त तक चलेगी। इसके बाद छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया 7 अगस्त से प्रारंभ होगी और 14 अगस्त तक विद्यार्थियों को प्रवेश लेने का अवसर मिलेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें