क्रिकेट जगत में सोमवार का दिन दो बड़ी खबरों के नाम रहा। एक ओर भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से अच्छी खबर देखने को मिली है, कप्तान रोहित शर्मा और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने फिटनेस टेस्ट पास किया वही दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश ने बड़ा उलटफेर करते हुए पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 86 रन से हराकर इतिहास रच दिया है।
अफगानिस्तान सीरीज में खेलेंगे
भारतीय क्रिकेट टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में आयोजित फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास किया इसके बाद दोनों खिलाड़ियों की टीम में वापसी लगभग तय है पिछले कुछ समय से दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर सवाल उठ रहे थे। रोहित और हार्दिक चोटों के कारण प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर थे, लेकिन अब दोनों पूरी तरह फिट हैं।
रोहित की वापसी
रोहित शर्मा की बल्लेबाजी भारतीय टीम की न्यू है उनकी कप्तानी और अनुभव टीम के लिए महत्वपूर्ण है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उनकी मौजूदगी युवा खिलाड़ियों के लिए भी फायदेमंद साबित होगी रोहित की वापसी से भारतीय बल्लेबाजी आर्डर के लिए आवश्यक है ।
ऑलराउंड पर जिम्मेदारी
हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण मैच विनरों में शामिल हैं वह तेज गेंदबाजी के साथ-साथ मिड आर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी कर सकते हैं टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि हार्दिक न केवल गेंद से विकेट निकालेंगे बल्कि जरूरत पड़ने पर मैच फिनिशर की भूमिका भी निभाएंगे। उनकी वापसी से टीम का संतुलन पहले से कहीं बेहतर हो गया है।
कोहली बाहर
टीम को एक झटका भी लगा है स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पहले ही इस सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनकी अनुपस्थिति में भारतीय मिड आर्डर पर दबाव बन सकता है ऐसे में श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल और अन्य बल्लेबाजों को बड़ी भूमिका निभानी की जिम्मेदारी होगी।
अफगानिस्तान की टीम
अफगानिस्तान पिछले कुछ वर्षों में क्रिकेट की मजबूत टीमों में शामिल है राशिद खान, मोहम्मद नबी और अन्य खिलाड़ियों की मौजूदगी टीम को खतरनाक बनाती है भारत भले ही कागजों पर मजबूत दिखाई देता हो, पर अफगानिस्तान को हल्के में लेना बड़ी गलती साबित हो सकता है।
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धुल
दूसरी ओर वनडे क्रिकेट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब बांग्लादेश ने पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 86 रन से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश की केवल दूसरी जीत है। खास बात यह है कि कंगारू टीम पर यह जीत लगभग 21 साल बाद आई है इस शानदार जीत के बाद बांग्लादेशी टीम और उसके प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
बांग्लादेश की बल्लेबाजी
पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने जिम्मेदारी के साथ रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया और मध्यक्रम ने पारी को संभालते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने धैर्य बनाए रखा।
