Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम तकनीक आयुर्वेद से होम्योपैथी तक AI का साथ, नई तकनीक से …
आयुष और AI तकनीक
आयुष और AI तकनीक
तकनीक

आयुर्वेद से होम्योपैथी तक AI का साथ, नई तकनीक से बदलेगा पारंपरिक चिकित्सा का भविष्य

IndiaAI मिशन और आयुष मंत्रालय के बीच हुए समझौते से आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी के क्षेत्र में AI तकनीक का उपयोग बढ़ेगा। AIKosh प्लेटफॉर्म पर आयुष से जुड़े रिसर्च डेटा और संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे नई दवाओं, औषधीय पौधों की पहचान और आधुनिक स्वास्थ्य समाधानों के विकास में तेजी आएगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Aug 2026, 05:09 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 09:21 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को अब आधुनिक तकनीक का साथ मिलने जा रहा है। आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष) के क्षेत्र में शोध और विकास को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के IndiaAI मिशन और आयुष मंत्रालय ने एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से पारंपरिक चिकित्सा को नई दिशा देना है।
MeitY के अनुसार, इस समझौते के तहत AI तकनीक का उपयोग आयुष क्षेत्र में रिसर्च को बेहतर और तेज बनाने के लिए किया जाएगा। इसके माध्यम से भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धतियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ा जाएगा, जिससे नई खोजों और स्वास्थ्य समाधानों के विकास में मदद मिलेगी। आयुष मंत्रालय अपनी रिसर्च से जुड़े पात्र और अनाम (Anonymised) स्वास्थ्य डेटा, डेटासेट, मेटाडेटा, AI मॉडल, टूलकिट और उपयोग के उदाहरण AIKosh प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराएगा। इससे शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों को बेहतर संसाधन मिल सकेंगे।

AIKosh प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे रिसर्च संसाधन

AIKosh भारत का स्वदेशी AI रिपॉजिटरी प्लेटफॉर्म है, जहां शोधकर्ता, स्टार्टअप, शैक्षणिक संस्थान और इनोवेटर उपलब्ध डेटा और तकनीकी संसाधनों का इस्तेमाल कर नई AI आधारित स्वास्थ्य तकनीक विकसित कर सकेंगे। इस प्रक्रिया में स्वास्थ्य डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। डेटा साझा करने का काम तय नियमों और मानकों के अनुसार किया जाएगा, ताकि लोगों की निजी जानकारी सुरक्षित रहे। 

औषधीय पौधों और दवाओं के शोध में मिलेगी मदद

इस साझेदारी का सबसे बड़ा लाभ आयुष क्षेत्र के शोधकर्ताओं और संस्थानों को मिलेगा। उन्हें IndiaAI Compute के हाई-परफॉर्मेंस AI कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करने का अवसर मिलेगा। इससे बड़े स्तर पर दवाओं पर शोध, औषधीय पौधों की पहचान, बीमारी की बेहतर समझ और AI आधारित स्वास्थ्य सेवाओं के विकास में तेजी आने की उम्मीद है।

शोधकर्ताओं के लिए खुलेंगे नए अवसर

IndiaAI मिशन के COO और संयुक्त सचिव सुदीप श्रीवास्तव ने कहा कि यह समझौता AIKosh को पारंपरिक स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण डेटासेट से मजबूत बनाएगा। इससे AI विशेषज्ञों और आयुष क्षेत्र के जानकारों के बीच सहयोग बढ़ेगा और नई तकनीकों के विकास के रास्ते खुलेंगे। यह समझौता शुरुआती रूप से दो साल के लिए किया गया है। दोनों पक्षों की सहमति से इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है। खास बात यह है कि इस साझेदारी के लिए किसी भी पक्ष पर कोई वित्तीय जिम्मेदारी तय नहीं की गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें