Wednesday, 22 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक्शन : जगदलपुर में दहशत फैलाने वाले युवक पर शिकंजा, धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया हादसा : स्कूल बस की चपेट में आई 2 साल की मासूम, मौके पर मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वारदात : ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, अलमारी से 1.17 लाख के गहने लेकर फरार सनसनी : रायपुर में खूनी वारदात, कॉम्प्लेक्स के बाहर खून से लथपथ मिला मजदूर का शव नवविवाहिता आत्महत्या : दहेज प्रताड़ना मामले में पुलिस का शिकंजा, पति और ससुर सिमगा से गिरफ्तार फर्जीवाड़ा : फर्जी दस्तावेजों से सरकारी जमीन बिक्री का आरोप, प्रशासन ने कसा शिकंजा एक्शन : जगदलपुर में दहशत फैलाने वाले युवक पर शिकंजा, धारदार चाकू के साथ पकड़ा गया हादसा : स्कूल बस की चपेट में आई 2 साल की मासूम, मौके पर मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम वारदात : ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, अलमारी से 1.17 लाख के गहने लेकर फरार सनसनी : रायपुर में खूनी वारदात, कॉम्प्लेक्स के बाहर खून से लथपथ मिला मजदूर का शव नवविवाहिता आत्महत्या : दहेज प्रताड़ना मामले में पुलिस का शिकंजा, पति और ससुर सिमगा से गिरफ्तार फर्जीवाड़ा : फर्जी दस्तावेजों से सरकारी जमीन बिक्री का आरोप, प्रशासन ने कसा शिकंजा
W 𝕏 f
होम एआई समाचार AI क्रांति : Google-Yahoo के बाद अब चैटबॉट बना जा…
AI चैटबॉट का बढ़ता इस्तेमाल
AI चैटबॉट का बढ़ता इस्तेमाल
एआई समाचार

AI क्रांति : Google-Yahoo के बाद अब चैटबॉट बना जानकारी खोजने का नया जरिया

भारत में ऑनलाइन जानकारी खोजने का तरीका तेजी से बदल रहा है। नई रिपोर्ट के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) असिस्टेंट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और शहरी भारत में 89% यूजर्स किसी न किसी रूप में AI टूल्स का उपयोग कर रहे हैं। खासकर युवा वर्ग में AI चैटबॉट का चलन सबसे ज्यादा है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Jul 2026, 12:19 PM
गैजेट डेस्क
तकनीक की दुनिया में बदलाव का दौर लगातार जारी है। इंटरनेट के बाद अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लोगों के काम करने और जानकारी हासिल करने के तरीके को तेजी से बदल रहा है। भारत में भी इसका असर साफ दिखाई देने लगा है। जहां कुछ साल पहले तक Google और Yahoo जैसे सर्च इंजन ऑनलाइन जानकारी खोजने का सबसे बड़ा जरिया हुआ करते थे, वहीं अब लोग AI चैटबॉट की मदद से अपने सवालों के जवाब तलाशने लगे हैं। 
एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में AI आधारित ऑनलाइन सर्च का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। YouGov की रिपोर्ट 'How AI is Changing Online Discovery in 2026' में बताया गया है कि भारतीय यूजर्स अब जानकारी खोजने के लिए AI असिस्टेंट का पहले से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शहरी भारत में ऑनलाइन जानकारी तलाशने वाले करीब 89 प्रतिशत लोग किसी न किसी रूप में AI असिस्टेंट का उपयोग कर रहे हैं।

युवाओं में AI का बढ़ता प्रभाव

AI असिस्टेंट का सबसे ज्यादा इस्तेमाल युवा वर्ग में देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, Gen Z के 67 प्रतिशत और मिलेनियल्स के 65 प्रतिशत यूजर्स रोजाना AI असिस्टेंट के जरिए कम से कम एक नई खोज करते हैं। वहीं, बेबी बूमर्स में यह आंकड़ा लगभग 30 प्रतिशत है। हालांकि, रिपोर्ट यह भी बताती है कि AI ने अभी पूरी तरह पारंपरिक सर्च इंजन की जगह नहीं ली है। ज्यादातर लोग अभी भी Google जैसे सर्च प्लेटफॉर्म और AI दोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। करीब 27 प्रतिशत यूजर्स ऑनलाइन खोज की शुरुआत AI से करते हैं, जबकि 36 प्रतिशत लोग पहले सर्च इंजन या दूसरे स्रोतों से जानकारी लेने के बाद AI की मदद लेते हैं। वहीं, 26 प्रतिशत यूजर्स जानकारी जुटाने के लिए कई अलग-अलग माध्यमों के साथ AI का भी इस्तेमाल करते हैं।

जवाब, तुलना और जानकारी जुटाने में AI की मदद

भारत में AI असिस्टेंट का इस्तेमाल मुख्य रूप से तेज और आसान जानकारी पाने के लिए किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, 49 प्रतिशत लोग सीधे सवालों के जवाब हासिल करने के लिए AI का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, 44 प्रतिशत यूजर्स किसी अन्य माध्यम से मिली जानकारी को जांचने और उसकी पुष्टि करने के लिए AI की मदद लेते हैं। वहीं, 43 प्रतिशत लोग कंटेंट का सारांश तैयार करने और उतने ही लोग किसी उत्पाद, सेवा या विकल्पों की तुलना करने के लिए AI का उपयोग कर रहे हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में AI और पारंपरिक सर्च इंजन दोनों मिलकर ऑनलाइन जानकारी खोजने के तरीके को नया रूप देंगे। आसान भाषा में जवाब, समय की बचत और बेहतर विश्लेषण की क्षमता के कारण AI असिस्टेंट लोगों की डिजिटल आदतों का अहम हिस्सा बनते जा रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें