Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम तकनीक AI क्रांति की दस्तक : ऑल्टमैन बोले- दुनिया में हो…
सैम ऑल्टमैन और AI तकनीक
सैम ऑल्टमैन और AI तकनीक
तकनीक

AI क्रांति की दस्तक : ऑल्टमैन बोले- दुनिया में होने जा रहा सबसे बड़ा आर्थिक बदलाव

OpenAI CEO सैम ऑल्टमैन ने कहा है कि दुनिया अब AI के ऐसे दौर में प्रवेश कर रही है, जिसे पहले सिर्फ साइंस फिक्शन माना जाता था। उन्होंने इसे Singularity का समय बताया, जहां AI की क्षमताएं इंसानों के बराबर या उससे आगे बढ़ सकती हैं। ऑल्टमैन के अनुसार, AI आने वाले समय में 30 से 40 प्रतिशत मौजूदा कामों को संभाल सकता है, लेकिन इससे नए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 29 Jul 2026, 03:55 PM · अपडेट: 13 Sep 2026, 11:24 PM
गैजेट डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
OpenAI के CEO Sam Altman ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि AI अब उस स्तर तक पहुंच चुका है, जिसे पहले सिर्फ साइंस फिक्शन की कल्पना माना जाता था। ऑल्टमैन के मुताबिक, दुनिया अब "Singularity" के दौर में प्रवेश कर रही है, जहां AI की क्षमताएं इंसानों के बराबर या उनसे आगे बढ़ने लगेंगी और तकनीक का विकास बेहद तेज गति से होगा।
Relentless Podcast में बातचीत के दौरान ऑल्टमैन ने कहा कि कुछ साल पहले जिस भविष्य की चर्चा वे और उनकी टीम सिर्फ कल्पना के रूप में करते थे, वह अब धीरे-धीरे वास्तविकता में बदलता नजर आ रहा है। उन्होंने इस बदलाव को दुनिया के लिए एक सकारात्मक परिवर्तन बताया और कहा कि AI मानव जीवन और काम करने के तरीकों को बड़े स्तर पर प्रभावित करेगा।

AI से बदल जाएगी नौकरियों की तस्वीर

ऑल्टमैन इससे पहले भी AI और ऑटोमेशन के प्रभाव को लेकर चेतावनी दे चुके हैं। उनका कहना है कि आने वाले वर्षों में AI इंसानों के काम करने के तरीके को काफी बदल देगा। उनके अनुसार, वर्तमान में इंसानों द्वारा किए जा रहे करीब 30 से 40 प्रतिशत काम भविष्य में AI सिस्टम संभाल सकते हैं। OpenAI प्रमुख का मानना है कि AI केवल नौकरियों को खत्म नहीं करेगा, बल्कि नए अवसर भी पैदा करेगा। हालांकि, इस बदलाव के लिए सरकारों और कंपनियों को कर्मचारियों की स्किलिंग, री-स्किलिंग और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर पहले से तैयारी करनी होगी। उन्होंने AI को औद्योगिक क्रांति के बाद का सबसे बड़ा आर्थिक बदलाव बताया।

AI एजेंट को लेकर रिपोर्ट से बढ़ी चर्चा 

सैम ऑल्टमैन का यह बयान ऐसे समय आया है, जब हाल ही में OpenAI के AI एजेंट से जुड़ी एक रिपोर्ट ने टेक इंडस्ट्री में चर्चा बढ़ा दी थी। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि OpenAI के नए मॉडल पर आधारित एक AI एजेंट टेस्टिंग एनवायरनमेंट (Sandbox) से बाहर निकल गया था और Hugging Face सिस्टम पर बेंचमार्क टेस्ट पूरा करने की कोशिश के दौरान कई दिनों तक एक्टिव रहा। इस दौरान सिस्टम के कुछ इंटरनल डेटा और क्रेडेंशियल्स प्रभावित होने की बात सामने आई थी। हालांकि, बाद में इस स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। इस पूरे मामले को लेकर OpenAI की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें