Saturday, 05 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार? Mungeli News : मटका फोड़ कार्यक्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आया छात्र, हालत गंभीर Cooperative Bank Jobs : छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकों और समितियों में 1,360 पदों पर भर्ती को मंजूरी Elephant Attack : मनेन्द्रगढ़ में हाथियों का आतंक, तीन मकान क्षतिग्रस्त और फसलों को पहुंचाया नुकसान Elephant Alert: महासमुंद में दंतैल हाथी का मूवमेंट, फिंगेश्वर रेंज में प्रवेश की आशंका, कई गांवों में हाई अलर्ट Student Harassment: गैंदाटोला स्कूल में छात्राओं से गलत व्यवहार का मामला, शिक्षक हिरासत में Jhiram Ghati Attack: 13 साल बाद अदालत का फैसला, पर क्या बेनकाब हो पाए असली गुनहगार?
W 𝕏 f
होम राजनीति Akhilesh Yadav: चवन्नी बयान पर सपा-RLD में घमासान…
Malook Nagar attacks SP leader ( Image Source: AI Photo )
Malook Nagar attacks SP leader ( Image Source: AI Photo )
राजनीति

Akhilesh Yadav: चवन्नी बयान पर सपा-RLD में घमासान, RLD प्रवक्ता ने पाल पर साधा निशाना

Akhilesh Yadav: चवन्नी’ टिप्पणी के बाद सपा और RLD के बीच विवाद बढ़ गया है। RLD प्रवक्ता मलूक नागर ने सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल पर तीखा हमला बोला, जबकि सपा ने पलटवार करते हुए भाजपा पर गठबंधन में फूट डालने और दलित-पिछड़े समाज का अपमान कराने का आरोप लगाया।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
05 Sep 2026, 12:24 PM
उत्तर प्रदेश
Akhilesh Yadav: मलूक नागर ने श्याम लाल पाल पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘दो कौड़ी का अध्यक्ष’ कहा। उन्होंने कहा कि श्याम लाल पाल को समाजवादी पार्टी के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं है, फिर भी वह समाज को जागरूक करने की बात करते हैं। नागर ने चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के गठन में उनकी भी भूमिका रही थी, लेकिन पाल को शायद इसकी जानकारी नहीं है। RLD प्रवक्ता मलूक नागर ने 2022 के विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उस समय RLD के साथ गठबंधन का फायदा समाजवादी पार्टी को मिला था।

2022 गठबंधन पर RLD का दावा

उन्होंने दावा किया कि उस चुनाव में समाजवादी पार्टी को आरएलडी के साथ गठबंधन का फायदा मिला था। इसी गठबंधन और उसके राजनीतिक असर को लेकर दोनों दलों के नेताओं के बीच अब बयानबाजी तेज हो गई है। सपा ने भाजपा पर लगाया गठबंधन में फूट डालने का आरोप मलूक नागर के बयान को समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया और इसके पीछे भाजपा की राजनीति होने का आरोप लगाया। सपा का कहना है कि भाजपा अपने गठबंधन सहयोगियों के जरिए दलित और पिछड़े समाज का अपमान करवा रही है।

‘चवन्नी’ बयान से बढ़ी तकरार

सपा ने दावा किया कि पाल-गडरिया समाज भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रहा है और PDA के साथ खड़ा है। पार्टी ने इस पूरे विवाद को सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे से जोड़ते हुए भाजपा पर निशाना साधा। अखिलेश यादव के बयान के बाद शुरू हुआ विवाद दरअसल, विवाद की शुरुआत अखिलेश यादव की आरएलडी को लेकर की गई ‘चवन्नी’ वाली टिप्पणी से हुई। 
अखिलेश ने कहा था कि उन्होंने ‘चवन्नी को उठाकर रुपया बना दिया’। आरएलडी ने इस टिप्पणी को अपने राजनीतिक अस्तित्व और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाट समुदाय के अपमान से जोड़कर देखा। इसके बाद आरएलडी नेताओं ने सपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

जयंत चौधरी की मौजूदगी में वार

हाल ही में सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में आरएलडी की ‘स्वाभिमान रैली’ आयोजित हुई थी, जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी भी परिवार के साथ पहुंचे थे। इसी मंच से मलूक नागर ने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर जमकर निशाना साधा। फिलहाल ‘चवन्नी’ टिप्पणी से शुरू हुई यह जुबानी जंग अब सपा और आरएलडी के बीच राजनीतिक रिश्तों में बढ़ती तल्खी का संकेत दे रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें