Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) आरोप : अंबिकापुर-झारखंड हाईवे निर्माण पर विवाद, ग…
सड़क मरम्मत का कार्य
सड़क मरम्मत का कार्य
अंबिकापुर (सरगुजा)

आरोप : अंबिकापुर-झारखंड हाईवे निर्माण पर विवाद, ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर खोली पोल

सरगुजा संभाग में नेशनल हाईवे-343 के निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। अंबिकापुर-झारखंड मार्ग पर राजपुर क्षेत्र में सड़क मरम्मत के दौरान डामर को जेसीबी से फैलाने का वीडियो वायरल होने के बाद गुणवत्ता पर सवाल उठ गए हैं। स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं ने इसे लेकर एसडीएम को शिकायत दी है और 5 जून को चक्का जाम की चेतावनी भी दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Jun 2026, 10:55 AM · अपडेट: 14 Sep 2026, 01:28 AM
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

सरगुजा संभाग में नेशनल हाईवे-343 के निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अंबिकापुर को झारखंड से जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर राजपुर क्षेत्र में इन दिनों सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है। बरसात नजदीक होने के बावजूद जिस तरीके से काम किया जा रहा है, उसे लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों ने सोमवार को देखा कि सड़क पर डामर डालने के बाद उसे जेसीबी मशीन से फैलाया जा रहा है। यह तरीका देखकर लोग हैरान रह गए और मौके का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और तकनीकी निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

कांग्रेस का आरोप, एसडीएम को दी शिकायत

मामले को लेकर कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने राजपुर एसडीएम से लिखित शिकायत की है। नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो 5 जून को राजपुर में सांकेतिक चक्का जाम कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण में भारी अनियमितताएं की जा रही हैं और आम जनता प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेशनल हाईवे के इंजीनियर और ठेकेदार मनमाने ढंग से काम कर रहे हैं। शिकायतों के बावजूद किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों का नियंत्रण पूरी तरह कमजोर पड़ चुका है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता लगातार गिर रही है।

600 करोड़ की परियोजना

अंबिकापुर से झारखंड सीमा तक बनने वाली इस नेशनल हाईवे परियोजना की लागत करीब 600 करोड़ रुपये बताई जा रही है। परियोजना को दो हिस्सों—बलरामपुर से रामानुजगंज और अंबिकापुर से राजपुर—में बांटा गया है। आरोप है कि ठेका लेने वाली कंपनियों ने आगे पेटी ठेकेदारों को काम सौंप दिया है, जो लागत बचाने के लिए घटिया सामग्री और मानक से कम निर्माण कार्य कर रहे हैं।

क्वालिटी मॉनिटरिंग व्यवस्था पर भी सवाल

नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच के लिए एक निजी एजेंसी को भी जिम्मेदारी दी है। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि मॉनिटरिंग केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। अधिकारी मौके पर आकर फोटो खिंचवाकर लौट जाते हैं, जबकि जमीनी स्तर पर सुधार नहीं हो रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। जहां पर्याप्त गहराई और चौड़ाई में खुदाई कर मजबूत आधार तैयार होना चाहिए, वहां कम गहराई में ही मिट्टी, मुरम और गिट्टी डाल दी जा रही है। इससे सड़क की मजबूती और दीर्घायु पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

जनप्रतिनिधियों में नाराजगी

खराब सड़कों और धीमी गुणवत्ता वाले निर्माण से परेशान लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया है। जनता का कहना है कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो क्षेत्र में बड़ा जनआंदोलन खड़ा हो सकता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें