Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) टला हादसा : ओवरटेक पड़ा भारी, ट्रक के पहिए के नीच…
ट्रक ओवरटेक करते पहिए के नीचे आया महिला
ट्रक ओवरटेक करते पहिए के नीचे आया महिला
अंबिकापुर (सरगुजा)

टला हादसा : ओवरटेक पड़ा भारी, ट्रक के पहिए के नीचे आया महिला का हाथ, गंभीर रूप से घायल   

शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले गांधी चौक में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान बाइक पर सवार एक महिला अचानक सड़क पर गिर गई और ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jul 2026, 11:46 AM · अपडेट: 15 Sep 2026, 02:56 AM
अंबिकापुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
शहर के सबसे व्यस्त माने जाने वाले गांधी चौक में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान बाइक पर सवार एक महिला अचानक सड़क पर गिर गई और ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

ओवरटेक के दौरान बिगड़ा बाइक का संतुलन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक चालक ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। उस समय गांधी चौक पर रेड सिग्नल था और ट्रक भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान सड़क की जर्जर और ऊबड़-खाबड़ स्थिति के कारण बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ गया। बाइक के पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। महिला संभल पाती, इससे पहले ही उसका एक हाथ ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया। ट्रक चालक ने महिला को गिरते देख तत्काल ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन तब तक हादसा हो चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि सड़क की स्थिति बेहतर होती तो शायद यह हादसा टल सकता था। 

यातायात पुलिस और राहगीरों ने बचाई जान

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बिना देर किए महिला की मदद शुरू कर दी। यातायात पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की सहायता से महिला को ट्रक के नीचे से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे निगरानी में रखा है। चिकित्सकों के अनुसार हादसे में महिला के हाथ में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। हादसे के कारण कुछ समय तक चौराहे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु कराया।

बदहाल सड़क और लापरवाही पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि गांधी चौक शहर का सबसे व्यस्त ट्रैफिक जंक्शन है, जहां हर समय वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। इसके बावजूद कई वाहन चालक जल्दबाजी में रेड सिग्नल के दौरान भी ओवरटेक करने का प्रयास करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों ने यह भी बताया कि चौराहे की सड़क लंबे समय से जर्जर है और कई जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिनके कारण दोपहिया वाहन अक्सर असंतुलित हो जाते हैं। नागरिकों ने प्रशासन से सड़क की तत्काल मरम्मत कराने, ट्रैफिक व्यवस्था को और सख्त बनाने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति न हो।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें