Monday, 24 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा ह…
अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में आग
अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में आग
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत

Amravati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती स्थित जिला महिला अस्पताल के NICU में सोमवार तड़के वेंटिलेटर में धमाके के बाद भीषण आग लग गई। वार्ड में भर्ती 39 नवजात बच्चों में से 36 को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि तीन बच्चों की झुलसने से मौत हो गई। छह बच्चों का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज जारी है।

कीर्तिमान न्यूज
24 Aug 2026, 10:52 AM
महाराष्ट्र
Amravati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शहर के जिला महिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने नवजात शिशु गहन चिकित्सा कक्ष (NICU) में सोमवार तड़के अचानक भीषण आग लग गई। हादसे के समय वार्ड में करीब 39 नवजात शिशु भर्ती थे, जिनमें से 3 मासूमों की झुलसने की वजह से दर्दनाक मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार सुबह लगभग 3:15 से 3:30 बजे के बीच हुआ। 
3 नवजात शिशुओं की मौत

तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू 

NICU के आउटरबॉर्न सेक्शन में रखे एक वेंटिलेटर में अचानक तेज धमाका हुआ, जिसके तुरंत बाद पूरे वार्ड में आग और घना धुआं फैल गया। आग की लपटें देखकर मौके पर तैनात डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों ने सूझबूझ दिखाई। उन्होंने जान जोखिम में डालकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और 36 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

अस्पताल की स्थिति और जांच के आदेश

  • हताहत की स्थिति: हादसे में गंभीर रूप से झुलसे 3 बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं 6 अन्य बच्चों को तुरंत सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (डिविजनल रेफरल अस्पताल) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

  • परिसर में अफरा-तफरी: आग लगते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और बदहवासी का माहौल बन गया। हादसे के बाद सामने आई NICU की तस्वीरों में जली हुई मशीनें और काली पड़ी दीवारें इस भयावहता की गवाही दे रही हैं।

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा उपकरणों के रखरखाव और अग्निशमन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें