Sunday, 14 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
रेल हादसा : उदयपुर इंटरसिटी में आग की अफवाह से मची भगदड़, दूसरी पटरी से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 की मौत खूनी संघर्ष : ट्रैक्टर से रौंदकर 60 वर्षीय किसान की हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार अपराध :  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवती को छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार वारदात : शराब दुकान से कैश लॉकर चोरी, CCTV DVR भी ले गए बदमाश बड़ा एक्शन : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी पहले जेल में, एक और गिरफ्तार कार्रवाई : 180 ड्राइविंग लाइसेंस जांच के घेरे में, फर्जीवाड़े की आशंका गहराई रेल हादसा : उदयपुर इंटरसिटी में आग की अफवाह से मची भगदड़, दूसरी पटरी से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 की मौत खूनी संघर्ष : ट्रैक्टर से रौंदकर 60 वर्षीय किसान की हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तार अपराध :  शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर युवती को छोड़ा, आरोपी गिरफ्तार वारदात : शराब दुकान से कैश लॉकर चोरी, CCTV DVR भी ले गए बदमाश बड़ा एक्शन : ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा गिरोह पर शिकंजा, दो आरोपी पहले जेल में, एक और गिरफ्तार कार्रवाई : 180 ड्राइविंग लाइसेंस जांच के घेरे में, फर्जीवाड़े की आशंका गहराई
W 𝕏 f
होम रायपुर आत्मनिर्भरता की मिसाल : 10 साल का संघर्ष, 185 बकर…
185 बकरियों के मालिक बने रामलाल लकड़ा
185 बकरियों के मालिक बने रामलाल लकड़ा
रायपुर

आत्मनिर्भरता की मिसाल : 10 साल का संघर्ष, 185 बकरियों का फार्म मुंगेली के रामलाल की प्रेरक सफलता

मुंगेली जिले के ग्राम सुरही निवासी रामलाल लकड़ा ने बकरी पालन को अपनी आजीविका का मजबूत साधन बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। उन्होंने लगभग 10 वर्ष पहले कुछ बकरियों से शुरुआत की थी, जो आज बढ़कर करीब 185 बकरियों के बड़े फार्म में बदल चुकी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Jun 2026, 05:16 PM
रायपुर

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन आज तेजी से आजीविका का मजबूत और भरोसेमंद साधन बनता जा रहा है। कम लागत और स्थायी आय के कारण किसान और ग्रामीण युवा अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ पशुपालन की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं। बकरी पालन जैसे व्यवसाय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दे रहे हैं और आत्मनिर्भरता की राह को मजबूत कर रहे हैं।

मुंगेली जिले के ग्राम सुरही निवासी रामलाल लकड़ा ने मेहनत, लगन और निरंतर प्रयासों के बल पर बकरी पालन को अपनी आजीविका का मुख्य आधार बना लिया है। उन्होंने लगभग 10 वर्ष पहले कुछ बकरियों से इस कार्य की शुरुआत की थी, जो आज एक सफल और बड़े स्तर के व्यवसाय में बदल चुका है।

10 वर्षों में 185 बकरियों का सफल विस्तार

रामलाल लकड़ा ने बताया कि शुरूआत बहुत छोटे स्तर से की गई थी, लेकिन बेहतर देखभाल, नियमित प्रबंधन और सही पशु स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण आज उनके पास लगभग 185 बकरियों का बड़ा झुंड है। समय के साथ उन्होंने अपने फार्म को व्यवस्थित और लाभदायक व्यवसाय में बदल दिया है। उन्होंने बताया कि बकरी पालन कम लागत में अधिक लाभ देने वाला व्यवसाय है। इससे उन्हें हर वर्ष लगभग 1 लाख रुपये की नियमित आय प्राप्त हो रही है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक जरूरतें आसानी से पूरी हो रही हैं। यह आय उनके जीवन में स्थिरता और सुरक्षा का आधार बन गई है।

आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम और ग्रामीण विकास

रामलाल लकड़ा का मानना है कि यदि ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग किया जाए तो पशुपालन जैसे व्यवसाय बड़ी आर्थिक प्रगति का माध्यम बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि बकरी पालन ने न केवल उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। उन्होंने ग्रामीण युवाओं और किसानों से अपील की कि वे खेती के साथ-साथ पशुपालन को भी अपनाएं। सही प्रशिक्षण, देखभाल और निरंतर प्रयास से यह व्यवसाय आत्मनिर्भर बनने का एक प्रभावी माध्यम साबित हो सकता है। यह न केवल रोजगार का साधन है बल्कि ग्रामीण विकास की मजबूत नींव भी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें