Tuesday, 28 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
लापरवाही बनी मौत का कारण, कांटेदार तार में करंट से चार गौवंशीयों की गई जान एक्शन : बलौदाबाजार में CBI-IT की छापेमारी, 11.38 करोड़ लोन घोटाले की जांच तेज विवाद : एमआईसी सदस्य की अमर्यादित टिप्पणी पर भड़के इंजीनियर, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध मनरेगा घोटाला : पूर्व CEO समेत 8 अधिकारियों पर कार्रवाई, 18 साल बाद EOW ने दाखिल की 6000 पन्नों की चार्जशीट मूंग खरीदी सीमा के खिलाफ भड़का किसानों का गुस्सा : सेठानी घाट पर पूजा-पाठ के बाद भोपाल कूच, कई नेता नज़रबंद भोरिंग पंचायत में बवाल : 18 पंचों ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की लापरवाही बनी मौत का कारण, कांटेदार तार में करंट से चार गौवंशीयों की गई जान एक्शन : बलौदाबाजार में CBI-IT की छापेमारी, 11.38 करोड़ लोन घोटाले की जांच तेज विवाद : एमआईसी सदस्य की अमर्यादित टिप्पणी पर भड़के इंजीनियर, काली पट्टी बांधकर जताया विरोध मनरेगा घोटाला : पूर्व CEO समेत 8 अधिकारियों पर कार्रवाई, 18 साल बाद EOW ने दाखिल की 6000 पन्नों की चार्जशीट मूंग खरीदी सीमा के खिलाफ भड़का किसानों का गुस्सा : सेठानी घाट पर पूजा-पाठ के बाद भोपाल कूच, कई नेता नज़रबंद भोरिंग पंचायत में बवाल : 18 पंचों ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की मांग की
W 𝕏 f
होम महासमुंद वार्षिक बैठक : प्रशिक्षण, स्वच्छता और जागरूकता अभ…
स्काउट-गाइड वार्षिक बैठक
स्काउट-गाइड वार्षिक बैठक
महासमुंद

वार्षिक बैठक : प्रशिक्षण, स्वच्छता और जागरूकता अभियान पर रहेगा फोकस

बागबाहरा में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ब्लॉक संघ की वार्षिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और सामाजिक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संघ ने पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम और स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन की रूपरेखा तैयार की। इस दौरान दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
28 Jul 2026, 08:42 AM
बागबाहरा
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स ब्लॉक संघ बागबाहरा की वार्षिक बैठक शिक्षा कार्यालय परिसर में संघ अध्यक्ष पंकज हरपाल की अध्यक्षता तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी देवनारायण दीवान की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना, संगठनात्मक गतिविधियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
ब्लॉक सचिव शेष नारायण साहू ने बैठक का निर्धारित एजेंडा प्रस्तुत किया। उन्होंने राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा स्काउट-गाइड यूनिफॉर्म में किए गए नए बैज संबंधी बदलावों की जानकारी सदस्यों को दी। इस दौरान वर्ष 2025-26 के आय-व्यय का अनुमोदन किया गया और वर्ष 2026-27 के वार्षिक कार्यक्रमों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।

पौधारोपण और जागरूकता कार्यक्रम होंगे

बैठक में आगामी वर्ष के लिए कई सामाजिक और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। संघ द्वारा पौधारोपण अभियान, स्वच्छता एवं टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम, सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान और स्वच्छ भारत-सुंदर भारत अभियान आयोजित करने का निर्णय लिया गया।संघ की ओर से 2 अक्टूबर को गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा, 7 नवंबर को स्थापना दिवस पर विकासखंड स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बेसिक प्रशिक्षण, द्वितीय एवं तृतीय सोपान जांच शिविर, स्काउट-गाइड हाइक सहित अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।

बाल दिवस और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम होंगे

बैठक में बाल दिवस के अवसर पर कब-बुलबुल कार्यक्रम, नेहरू सद्भावना दिवस तथा 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता सप्ताह मनाने की योजना बनाई गई। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों और आम लोगों में सामाजिक जिम्मेदारी एवं सेवा भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष देवेश साहू, निर्मला देवांगन, राजेश सोनी, बंशीलाल चंद्राकर, मदन देवांगन, पूर्व सचिव भीमसेन चंद्राकर, कोषाध्यक्ष भूषण साहू, गाइड आयुक्त पूरी हरपाल, रूपेश तिवारी, रक्षा साहू, वीणा साहू, वरिष्ठ गाइडर जेनेबिबा तिर्की, व्यास नारायण बंजारे, मनोज दीवान, डिगेश्वर साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि 

बैठक के समापन अवसर पर स्काउट-गाइड परिवार से जुड़े दिवंगत सदस्यों गौरी मोवले (लीडर ट्रेनर, कब-बुलबुल), रामगोपाल दीवान (एडवांस स्काउट मास्टर), जय पवार (उपाध्यक्ष, जिला स्काउट-गाइड संघ महासमुंद) और आशा कोसे के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। सभी सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें