Apple iPhone 18 Pro Max: एप्पल के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर टेक्नोलॉजी जगत में उत्सुकता बढ़ गई है। कंपनी ने अपने अगले बड़े Apple Event की आधिकारिक तारीख 9 सितंबर 2026 तय की है। कंपनी के मुताबिक, इवेंट का आयोजन सुबह 10 बजे Pacific Time पर होगा, जबकि भारत में इसे रात 10:30 बजे से देखा जा सकेगा। कार्यक्रम में कंपनी अपने नए हार्डवेयर और आगामी iPhone लाइनअप से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती है।
इस साल के लॉन्च को इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि रिपोर्टों के अनुसार Apple अपनी iPhone लॉन्च रणनीति में बदलाव कर सकता है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर में पेश किए जाने की संभावना है, जबकि सामान्य iPhone 18 और अन्य नॉन-प्रो मॉडल बाद में लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि इन सभी मॉडल्स के लॉन्च शेड्यूल की पूरी आधिकारिक पुष्टि अभी Apple ने नहीं की है।
फोल्डेबल iPhone पर भी नजर
Apple के आगामी इवेंट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा उसके पहले फोल्डेबल iPhone की है। कई रिपोर्टों में दावा किया गया है कि कंपनी इस साल फोल्डेबल डिवाइस पेश कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका डिजाइन किताब की तरह खुलने वाला हो सकता है और इसमें अंदर तथा बाहर दो डिस्प्ले दिए जाने की संभावना है।
MacRumors की रिपोर्ट में लगभग 5.5 इंच के बाहरी डिस्प्ले और 7.8 इंच के अंदरूनी डिस्प्ले की संभावना जताई गई है। हालांकि Apple ने अभी इस डिवाइस का आधिकारिक नाम, कीमत या स्पेसिफिकेशन जारी नहीं किए हैं।
These are the rumored colors coming to the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max 🔥 pic.twitter.com/Xv4kSwnIdY
— Apple Hub (@theapplehub) September 5, 2026
These are the rumored colors coming to the iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max 🔥 pic.twitter.com/Xv4kSwnIdY
— Apple Hub (@theapplehub) September 5, 2026iPhone 18 Pro में संभावित बड़े अपग्रेड
iPhone 18 Pro सीरीज को लेकर सामने आई रिपोर्टों में नए A20 Pro चिप और कैमरा सिस्टम में सुधार की चर्चा है। 2nm प्रोसेस पर आधारित चिप मिलने की संभावना जताई गई है, जिससे प्रदर्शन और पावर एफिशिएंसी में सुधार हो सकता है।
कैमरा को लेकर भी बड़े बदलाव की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro में 48MP Fusion कैमरे के साथ Variable Aperture तकनीक मिल सकती है। इससे अलग-अलग परिस्थितियों में फोटोग्राफी पर बेहतर नियंत्रण मिलने की संभावना है।
इसके अलावा Dynamic Island के आकार में बदलाव और iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी मिलने की रिपोर्ट भी सामने आई है। हालांकि इन फीचर्स की अंतिम पुष्टि लॉन्च इवेंट में ही होगी।
कब शुरू होगी बिक्री?
iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री को लेकर अभी Apple ने आधिकारिक तारीख नहीं बताई है। कुछ रिपोर्टों में 18 सितंबर 2026 से बिक्री शुरू होने की संभावना जताई गई है। कीमत की भी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
अब सभी की नजरें 9 सितंबर के Apple Event पर हैं, जहां कंपनी iPhone 18 Pro सीरीज और संभावित फोल्डेबल iPhone को लेकर तस्वीर साफ कर सकती है।