Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग Arang News: शिक्षक ही निकला शिक्षक का कातिल, 30 ल…
Arang teacher murder case ( Image Source - Keertiman Media )
Arang teacher murder case ( Image Source - Keertiman Media )
रायपुर संभाग

Arang News: शिक्षक ही निकला शिक्षक का कातिल, 30 लाख के विवाद में साथी को उतारा मौत के घाट

Arang News: आरंग में 30 लाख रूपए के लेन-देन विवाद में शिक्षक शिवकुमार चंद्राकर की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा किया। VSK ऐप की लॉग रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर साथी शिक्षक चंद्रप्रकाश वर्मा को गिरफ्तार किया गया।

प्रकाशित: 19 Sep 2026, 02:11 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Arang News: रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। रियल एस्टेट और शेयर मार्केट में 30 लाख रूपए के लेन-देन और ब्याज को लेकर हुए विवाद में एक शिक्षक ने ही अपने साथी शिक्षक की हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को छुपाने के लिए कई पैंतरे आजमाए, लेकिन शिक्षा विभाग की ऑनलाइन अटेंडेंस ऐप (VSK) और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया।

सुनसान जगह मिला था शव 

यह मामला 17 सितंबर का है, जब ग्राम बनचरौदा के पास एक शख्स की खून से लथपथ लाश मिली। सिर और चेहरे पर किसी भारी और धारदार हथियार से हमला किया गया था। जांच के दौरान मृतक की पहचान 46 वर्षीय शिवकुमार चंद्राकर के रूप में हुई, जो ग्राम रामपुर डंगनिया के रहने वाले थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसीसीयू (ACCU) और आरंग पुलिस की संयुक्त टीम, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची और सबूत जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

गिरफ्तार आरोपी शिक्षक 
30 लाख रुपये और ब्याज का विवाद 

जांच में सामने आया कि मृतक शिवकुमार और संदेही चंद्रप्रकाश वर्मा दोनों कुम्हारी गांव के एक ही स्कूल में शिक्षक थे। वे पिछले 4 सालों से एक साथ ट्रेडिंग और रियल एस्टेट का काम भी कर रहे थे। चंद्रप्रकाश ने शिवकुमार को 30 लाख रूपए उधार दिए थे, जिसके बदले में उसे छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के 3 ब्लैंक चेक मिले थे। पिछले तीन महीनों से शिवकुमार ब्याज की रकम नहीं दे रहा था। जब भी चंद्रप्रकाश अपने पैसे मांगता, दोनों के बीच विवाद होता था। लगातार हो रही अनदेखी से तंग आकर चंद्रप्रकाश ने अपने ही साथी को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया।

गुमराह करने की साजिश और VSK ऐप से भंडाफोड़ 

17 सितंबर की सुबह दोनों स्कूल के पास मिले और एक सफेद स्कूटी पर सवार होकर बनचरौदा की तरफ चले गए। चरवाहे और स्थानीय लोगों ने दोनों को साथ जाते देखा था। आरोपी ने खुद को बचाने के लिए काफी चालाकी दिखाई थी। वह सुबह 9:35 बजे स्कूल पहुंचा और अपना मोबाइल वहीं छोड़कर, निजी काम का बहाना बनाकर निकल गया ताकि उसकी लोकेशन ट्रैक न हो सके। दोपहर करीब 12:50 बजे बनचरौदा के सुनसान इलाके में विवाद बढ़ने पर उसने स्कूटी में रखे हथौड़े और धारदार हथियार से शिवकुमार पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी वापस स्कूल लौटा और साथी शिक्षक के फोन से शिक्षा विभाग के VSK ऐप पर अपनी अटेंडेंस दर्ज की, ताकि यह साबित कर सके कि वह दिनभर स्कूल में ही था। लेकिन पुलिस ने जब स्कूल के सीसीटीवी फुटेज और VSK ऐप के लॉग रिकॉर्ड खंगाले, तो उसकी पूरी टाइमिंग में झोल साफ पकड़ में आ गया। 

आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद 

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी चंद्रप्रकाश वर्मा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, धारदार हथियार, सफेद स्कूटी, 3 ब्लैंक चेक, मृतक का पर्स, खून से सने कपड़े, जूते और मोबाइल बरामद कर लिए हैं। आरंग पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें