Wednesday, 16 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Ashoknagar News: कुएं में डूबने से चार सगे भाइयों…
Four brothers drowned in Ashoknagar well(Image Source: Keertiman Media)
Four brothers drowned in Ashoknagar well(Image Source: Keertiman Media)
राष्ट्रीय

Ashoknagar News: कुएं में डूबने से चार सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

Ashoknagar News: चंदेरी क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत घूमने गए एक ही परिवार के चार सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की उम्र 4 से 9 साल के बीच थी। आशंका जताई जा रही है कि एक बच्चे को बचाने के प्रयास में बाकी तीन भाई भी कुएं के गहरे पानी में चले गए।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
15 Sep 2026, 01:16 PM
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ashoknagar News: चंदेरी क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विक्रमपुर गांव के चींटिया मोहल्ले में एक ही परिवार के चार मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। गणेश उत्सव के माहौल के बीच हुई इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। जिस घर में त्योहार की खुशियां होनी थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। 

खेत गए थे चारों भाई, नहीं लौटे घर

खेत घूमने निकले थे चारों मासूम भाई जानकारी के मुताबिक, बलवीर कुशवाहा के चारों बेटे स्कूल की छुट्टी होने के कारण आज सुबह घर से खेत की ओर घूमने निकले थे। मृतकों में 9 वर्षीय देव, 7 वर्षीय त्रिवेद, 6 वर्षीय महादेव और 4 वर्षीय प्रियांश शामिल हैं। बताया जा रहा है कि चारों भाई रोज की तरह हंसी-खुशी घर से निकले थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी आखिरी यात्रा साबित होगी। 

भाई को बचाने में गई चारों की जान

एक भाई को बचाने के प्रयास में सभी डूबे प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खेत में बने कुएं के पास खेलते समय एक बच्चे का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा। उसे डूबता देख बाकी भाइयों ने उसे बचाने की कोशिश की। 
एक-दूसरे का साथ निभाने के प्रयास में चारों बच्चे कुएं के गहरे पानी में चले गए और उनकी जान चली गई। हालांकि, घटना की वास्तविक वजह का पता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

माता-पिता बाहर थे, घर नहीं लौटे बच्चे

माता-पिता घर पर नहीं थे घटना के समय बच्चों के पिता बलवीर कुशवाहा मजदूरी के लिए बाहर गए हुए थे, जबकि उनकी मां मायके गई हुई थीं। दोपहर तक जब बच्चे घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की। तलाश करते हुए जब लोग खेत पहुंचे तो कुएं में चारों बच्चों के शव दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। 

चार बच्चों की मौत से गांव में शोक

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से चारों बच्चों के शव कुएं से बाहर निकाले गए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। 
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एक साथ चार बच्चों की मौत से गांव में शोक एक ही परिवार के चार मासूम बच्चों की मौत से विक्रमपुर गांव में शोक का माहौल है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें