Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग भरोसे का कत्ल : 7 और 9 साल की मासूम बहनों को खेलन…
दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

भरोसे का कत्ल : 7 और 9 साल की मासूम बहनों को खेलने के बहाने बुलाया और किया दुष्कर्म,  आरोपी हिरासत में

घटना का पता तब चला जब 7 वर्षीय छोटी बच्ची के पेट में तेज दर्द हुआ और उसने परिजनों को आपबीती बताई। इसके बाद पूछने पर 9 साल की बड़ी बहन ने भी खुलासा किया कि आरोपी ने 4-6 महीने पहले उसके साथ भी यही हरकत की थी और डराकर चुप करा दिया था।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Jul 2026, 03:40 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 08:21 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद दिल दहला देने वाली और शर्मनाक घटना सामने आई है। छावनी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग पड़ोसी लड़के पर दो सगी बहनों (उम्र 7 और 9 साल) के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी लड़का बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाता था और इस घिनौनी वारदात को अंजाम देता था।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अपचारी बालक को अपनी कस्टडी में ले लिया है। यह पूरा मामला तब रोशनी में आया जब 7 साल की छोटी बच्ची के पेट और प्राइवेट पार्ट में अचानक असहनीय दर्द शुरू हो गया। बच्ची को दर्द से तड़पता देख जब मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने प्यार से उससे पूछताछ की, तो उसने रोते हुए अपने साथ हुई इस दरिंदगी की कहानी बयां कर दी। मासूम की बात सुनकर जब परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, तो उन्होंने अपनी 9 साल की बड़ी बेटी से भी इस बारे में बात की।

भरोसे का फायदा उठाकर वारदात को दिया अंजाम

उसने परिवार को अंदर तक झकझोर कर रख दिया। बड़ी बच्ची ने बताया कि करीब 4-6 महीने पहले उसी पड़ोसी लड़के ने उसके साथ भी यही गलत काम किया था। लोक-लाज और आरोपी की धमकी के डर से उसने अब तक यह बात किसी को नहीं बताई थी। पीड़ित बच्चियों के चाचा ने बताया कि घटना शाम करीब साढ़े चार से पांच बजे के बीच की है। उन्होंने कहा: "पड़ोसी होने के नाते दोनों परिवारों में आना-जाना था। हम लोग भरोसे के साथ बच्चों को खेलने देते थे, लेकिन हमें क्या पता था कि पड़ोस में ही ऐसा दरिंदा रहता है।" स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से दोनों परिवारों के बीच आपसी अनबन और विवाद की स्थिति भी चल रही थी। 

आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग

फिलहाल पीड़ित परिवार ने पुलिस की अब तक की मुस्तैदी पर संतोष जताया है। उनका कहना है कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत बच्चियों को मेडिकल जांच और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और परिवार की हरसंभव मदद की। इस संवेदनशील मामले को लेकर पीड़ित परिवार में भारी आक्रोश है। परिवार ने छत्तीसगढ़ सरकार और जिला प्रशासन से सख्त से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि ऐसे अपराधियों के मन में कानून का खौफ होना बेहद जरूरी है। उन्होंने मांग की है कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर आरोपी के घर पर भी बुलडोजर चलाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हैवानियत करने की हिम्मत न कर सके।
इस पूरे मामले पर दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP City) सुखनंदन राठौर ने बताया कि छावनी पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तत्काल मामला दर्ज कर लिया है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी अपचारी बालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। एएसपी ने साफ किया कि शुरुआती जांच में केवल एक ही अपचारी बालक की संलिप्तता सामने आई है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें