Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर सड्डू में पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद मारपीट, पुल…
पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट
पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट
रायपुर

सड्डू में पेट्रोल पंप पर विवाद के बाद मारपीट, पुलिस ने तीन घंटे में पकड़े आरोपी

रायपुर के सड्डू स्थित चावला पेट्रोल पंप पर पुरानी रंजिश के चलते पांच युवकों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट की घटना CCTV में कैद हुई, जिसके आधार पर पुलिस ने तीन घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Aug 2026, 11:43 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 09:43 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी रायपुर में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे एक युवक के साथ जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। सड्डू स्थित चावला पेट्रोल पंप पर पांच युवकों ने मिलकर एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना रविवार की बताई जा रही है। मारपीट की पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुरानी रंजिश को लेकर हुआ विवाद

विधानसभा थाना पुलिस के अनुसार, रायपुर निवासी गुलाम पेट्रोल लेने के लिए सड्डू स्थित चावला पेट्रोल पंप पहुंचा था। इसी दौरान वहां सड्डू निवासी दो युवकों से उसका सामना हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुरानी रंजिश को लेकर बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों युवकों ने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। कुछ ही देर में पहुंचे युवकों ने गुलाम के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में गुलाम घायल हो गया।

घायल युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल भेजा गया। इसके साथ ही मामले की जानकारी विधानसभा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर घायल युवक से घटना की जानकारी ली और इसके बाद घटनास्थल की जांच की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। विधानसभा सीएसपी वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में पीड़ित से संपर्क कर जानकारी जुटाई गई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी और युवक के बीच पुरानी रंजिश थी। फिलहाल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें