Thursday, 13 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
किसानों की सुरक्षा के लिए कृषि विभाग की कार्रवाई, कीटनाशक विक्रेताओं की जांच तेज दुरंतो एक्सप्रेस में सोने की तस्करी का खुलासा, करीब 2 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, दो आरोपी पकड़े गए बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, घर में खून से लथपथ मिले दोनों शव, जांच में जुटी पुलिस मामूली विवाद में सिर पर पत्थर से वार कर हत्या, फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा किसानों की सुरक्षा के लिए कृषि विभाग की कार्रवाई, कीटनाशक विक्रेताओं की जांच तेज दुरंतो एक्सप्रेस में सोने की तस्करी का खुलासा, करीब 2 करोड़ का विदेशी सोना जब्त, दो आरोपी पकड़े गए बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, घर में खून से लथपथ मिले दोनों शव, जांच में जुटी पुलिस मामूली विवाद में सिर पर पत्थर से वार कर हत्या, फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा
W 𝕏 f
होम दुर्ग ऑटो-ई रिक्शा में सफर होगा सुरक्षित, QR कोड से यात…
ऑटो चालकों का QR रजिस्ट्रेशन के लिए बैठक
ऑटो चालकों का QR रजिस्ट्रेशन के लिए बैठक
दुर्ग

ऑटो-ई रिक्शा में सफर होगा सुरक्षित, QR कोड से यात्री जान सकेंगे चालक की पहचान

दुर्ग-भिलाई में 16 अगस्त से ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। सत्यापन के बाद चालकों को QR कोड दिया जाएगा, जिसे स्कैन कर यात्री उनकी पहचान और जरूरी जानकारी देख सकेंगे। साथ ही ऑटो स्टैंड और रोटेशन सिस्टम को भी व्यवस्थित किया जाएगा।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Aug 2026, 02:59 PM
दुर्ग
दुर्ग-भिलाई में ऑटो और ई-रिक्शा से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस नई व्यवस्था लागू करने जा रही है। शहर में चलने वाले ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का 16 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा। सत्यापन और रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद प्रत्येक चालक को एक QR कोड जारी किया जाएगा। 
यात्री इस कोड को मोबाइल से स्कैन कर चालक की पहचान और उससे जुड़ी जरूरी जानकारी देख सकेंगे। पुलिस का मानना है कि इससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और किसी तरह की शिकायत या परेशानी की स्थिति में संबंधित चालक की पहचान आसानी से की जा सकेगी। नई व्यवस्था को लागू करने से पहले बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में करीब 150 ऑटो चालकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें यातायात पुलिस ने चालकों को रजिस्ट्रेशन, सत्यापन और QR कोड की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाएगा और QR कोड किस तरह काम करेगा, इसका डेमो भी चालकों को दिखाया गया।

बैठक में 150 से ज्यादा ऑटो चालक रहे मौजूद
ऑटो स्टैंड के साथ रोटेशन सिस्टम की तैयारी

ASP कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया कि शहर में संचालित सभी ऑटो और ई-रिक्शा का सत्यापन किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के बाद चालकों की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में उपलब्ध रहेगी। यातायात पुलिस केवल चालकों के रजिस्ट्रेशन तक ही व्यवस्था सीमित नहीं रखेगी। शहर में ऑटो खड़े करने के स्थान भी व्यवस्थित किए जाएंगे। अलग-अलग क्षेत्रों में ऑटो के लिए निर्धारित जगह तय करने की तैयारी है, जिससे सड़कों पर अनावश्यक भीड़ कम की जा सके। इसके अलावा चालकों के लिए रोटेशन सिस्टम बनाने की योजना है, ताकि सभी को बारी-बारी से सवारी मिल सके। यात्रियों और चालकों के बीच किराये को लेकर होने वाले विवादों को कम करने के लिए किराया व्यवस्था पर भी काम करने की बात कही गई है। बैठक के दौरान ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को वाहन से संबंधित सभी जरूरी दस्तावेज पूरे और अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। 

अधूरे दस्तावेज पूरे कराने में मिलेगी मदद

साथ ही स्पष्ट किया गया कि वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन नहीं चलाया जाए। जिन चालकों के वाहन संबंधी दस्तावेज अधूरे हैं, उनकी मदद के लिए परिवहन विभाग से चर्चा की जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि निर्धारित सरकारी शुल्क में जरूरी दस्तावेज बनवाने की सुविधा चालकों को मिल सके। जनहित फाउंडेशन रायपुर के ऋषभ सोनी ने PPT और मोबाइल के माध्यम से चालकों को QR कोड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समझाई। मोबाइल से आवेदन और रजिस्ट्रेशन करने का तरीका चरणबद्ध तरीके से बताया गया। मौके पर इसका डेमो भी दिया गया, ताकि 16 अगस्त से प्रक्रिया शुरू होने के बाद चालकों को किसी तरह की परेशानी न हो। यातायात पुलिस के अनुसार नई व्यवस्था से यात्रियों के सफर को सुरक्षित बनाने के साथ शहर में ऑटो और ई-रिक्शा संचालन को व्यवस्थित करने में भी मदद मिलेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
कीर्तिमान विशेष
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें