Tuesday, 23 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
उजड़ गई खुशियां : रीवा से सफर पर निकला परिवार हादसे का शिकार, 6 माह के बच्चे की मौत सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का हमला : कॉलेज के पास युवक का गला रेतने की कोशिश, हालत गंभीर उजड़ गई खुशियां : रीवा से सफर पर निकला परिवार हादसे का शिकार, 6 माह के बच्चे की मौत सनसनी : रेत में दफन मिली युवती, पहचान में जुटी पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन : ग्रामीण के घर में घुसे तेंदुए को बेहोश कर निकाला गया चंदा चोरी मामला : SIT ने सौंपी रिपोर्ट, 200 करोड़ के घपले की आशंका, किसी को नहीं मिली क्लीन चिट लोहागढ़ किला मर्डर मिस्ट्री : मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची थी केतन की हत्या की साजिश, 350 फीट गहरी खाई में दिया था धक्का हमला : कॉलेज के पास युवक का गला रेतने की कोशिश, हालत गंभीर
W 𝕏 f
होम रायपुर आवास मेला : पंजीयन कराने वालों को मिला इनाम जीतने…
आवास मंडल के लक्की ड्रॉ में विजेताओं की घोषणा
आवास मंडल के लक्की ड्रॉ में विजेताओं की घोषणा
रायपुर

आवास मेला : पंजीयन कराने वालों को मिला इनाम जीतने का सुनहरा मौका 

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने नवा रायपुर में विशेष लक्की ड्रॉ का आयोजन किया। आवास एवं व्यावसायिक योजनाओं के हितग्राहियों के लिए आयोजित इस ड्रॉ में मारुति स्विफ्ट कार, बाइक, स्कूटी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और एलईडी टीवी जैसे आकर्षक पुरस्कार दिए गए।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
23 Jun 2026, 01:54 PM
रायपुर

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने सोमवार को नवा रायपुर अटल नगर स्थित अपने मुख्यालय में विशेष लक्की ड्रॉ कार्यक्रम आयोजित किया। यह ड्रॉ राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 तथा 31 दिसंबर 2025 तक मंडल की विभिन्न आवासीय और व्यावसायिक योजनाओं में पंजीयन कर भवन आबंटन प्राप्त करने वाले पात्र हितग्राहियों के लिए रखा गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राहियों के साथ पत्रकार भी मौजूद रहे।

लक्की ड्रॉ का आयोजन मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव और आयुक्त अवनीश शरण की उपस्थिति में किया गया। पूरी प्रक्रिया लॉटरी पद्धति से संपन्न हुई, जिसे निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए हितग्राहियों और अधिकारियों के समक्ष संचालित किया गया। उपस्थित लोगों ने पूरी प्रक्रिया का अवलोकन भी किया।

आकर्षक पुरस्कारों ने बढ़ाया उत्साह

विशेष लक्की ड्रॉ में प्रतिभागियों के लिए कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए थे। इनमें मारुति स्विफ्ट कार, होंडा शाइन मोटरसाइकिल, होंडा एक्टिवा स्कूटी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन और एलईडी टेलीविजन जैसे उपहार शामिल रहे। पुरस्कारों की घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। ड्रॉ का सबसे बड़ा पुरस्कार मारुति स्विफ्ट कार सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की पूजा बरेठ के नाम निकला। उन्होंने अटल विहार योजना, दानसरा में एलआईजी भवन क्रमांक-32 का पंजीयन कराया था। वहीं होंडा शाइन मोटरसाइकिल का पुरस्कार कोरबा जिले के रवि प्रकाश राठौर को मिला, जिन्होंने गोकुल नगर, खरमोरा स्थित कमर्शियल-कम-रेजिडेंशियल फ्लैट की दुकान क्रमांक-06 खरीदी थी।

पुरस्कारों के भी हुए विजेता घोषित

होंडा एक्टिवा स्कूटी के विजेता कृष्ण कुमार बने, जिन्होंने कोरबा के गोकुल नगर, खरमोरा में एमआईजी फ्लैट क्रमांक एफ-302 बुक कराया है। रेफ्रिजरेटर के लिए सुषमा गुप्ता और अरुण कुमार प्रधान का चयन हुआ। वहीं वाशिंग मशीन के विजेताओं में ओम सोनी और रेणुका घृतलहरे शामिल रहे। एलईडी टेलीविजन गजेन्द्र कुमार यादव और संजीत कुमार साह को मिला। मंडल की ओर से बताया गया कि राज्य स्तरीय आवास मेला-2025 के दौरान भी प्रतिदिन कूपन आधारित लक्की ड्रॉ आयोजित किए गए थे। उन ड्रॉ के माध्यम से प्रतिभागियों को एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर और स्टीम आयरन जैसे कई उपयोगी उपहार प्रदान किए गए थे।

25 जून को होगा सम्मान समारोह

विशेष लक्की ड्रॉ में चयनित सभी विजेताओं को 25 जून 2026 को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम नवा रायपुर अटल नगर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित किया जाएगा, जहां विजेताओं को सम्मानपूर्वक पुरस्कृत किया जाएगा। मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल राज्य के लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हितग्राही-केंद्रित योजनाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें