Wednesday, 11 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kulgam Terror Attack: सीआरपीएफ गश्ती दल को बनाया निशाना, दो जवान घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को जान से मारने की धमकी, देवभोग थाने में शिकायत Raipur Crime News: जमीन और रेस्टोरेंट बेचने का झांसा देकर 36 लाख की ठगी, पत्नी हिरासत में Mahakal Temple Ujjain: दिल्ली के श्रद्धालुओं से मारपीट के बाद एफआईआर, पार्षदों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल Durg Crime News: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम से ले गए थे तीन युवक, तीनों हिरासत में Solar Panel Fraud: झांसा देकर कारोबारी से 1.28 करोड़ की ठगी, डायरेक्टर्स समेत कई पर FIR Kulgam Terror Attack: सीआरपीएफ गश्ती दल को बनाया निशाना, दो जवान घायल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी Gariaband News: जिला पंचायत अध्यक्ष गौरीशंकर कश्यप को जान से मारने की धमकी, देवभोग थाने में शिकायत Raipur Crime News: जमीन और रेस्टोरेंट बेचने का झांसा देकर 36 लाख की ठगी, पत्नी हिरासत में Mahakal Temple Ujjain: दिल्ली के श्रद्धालुओं से मारपीट के बाद एफआईआर, पार्षदों ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल Durg Crime News: 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम से ले गए थे तीन युवक, तीनों हिरासत में Solar Panel Fraud: झांसा देकर कारोबारी से 1.28 करोड़ की ठगी, डायरेक्टर्स समेत कई पर FIR
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › तंबाकू के खिलाफ महासमुंद में जागरूकता अभियान, 5 छ…
तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थी
तंबाकू जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थी
राज्य सरकार

तंबाकू के खिलाफ महासमुंद में जागरूकता अभियान, 5 छात्र बने वॉलंटियर

महासमुंद के सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभाव, कोटपा अधिनियम और नशामुक्ति सेवाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान 5 छात्रों को एंटी टोबैको वॉलंटियर बनाया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Aug 2026, 06:20 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 08:27 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, महासमुंद में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के जिला नोडल अधिकारी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर के सहयोग से आयोजित हुआ। 

विद्यार्थियों को दी गई तंबाकू से बचाव की जानकारी

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से तंबाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभाव, तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर रोग, नशा मुक्ति केंद्र में उपलब्ध सेवाओं और कोटपा अधिनियम, 2003 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विद्यालय को तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान बनाने के निर्धारित मानकों से अवगत कराते हुए टीओएफईआई की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के 5 विद्यार्थियों को एंटी टोबैको वॉलंटियर नामित कर तंबाकू नियंत्रण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। 

विद्यालय को तंबाकू मुक्त बनाने की पहल

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा तंबाकू मुक्त विद्यालय एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया। जिला स्वास्थ्य समिति महासमुंद द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे तंबाकू उत्पादों का सेवन न करें तथा युवाओं और बच्चों को भी तंबाकू की लत से बचाने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें