Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग जागरूकता कार्यक्रम : अंधविश्वास के खिलाफ देवरी स्…
छात्रों को सर्पदंश की जानकारी देते विशेषज्ञ
छात्रों को सर्पदंश की जानकारी देते विशेषज्ञ
रायपुर संभाग

जागरूकता कार्यक्रम : अंधविश्वास के खिलाफ देवरी स्कूल की सराहनीय पहल, छात्रों को बताए सर्पदंश से बचाव के तरीके

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डॉक्टर विजय कुमार शर्मा और विश्वास मेश्राम ने छात्रों को सांपों की पहचान, सर्पदंश से बचाव, उपचार और झाड़-फूंक से दूर रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में छात्रों ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया और पोस्टर प्रतियोगिता में भी भाग लिया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 05 Aug 2026, 05:23 PM · अपडेट: 15 Sep 2026, 05:42 AM
देवरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया और हम बता दे कि कार्यक्रम में छात्रों को सांपों से जुड़ी भ्रांतियों, सर्पदंश से बचाव और वैज्ञानिक सोच अपनाने की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर विजय कुमार शर्मा और छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा के अध्यक्ष और सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर विश्वास मेश्राम उपस्थित रहे। उन्होंने पीपीटी के माध्यम से जहरीले और बिना जहरीले सांपों की पहचान, उनके व्यवहार और सर्पदंश की स्थिति में किए जाने वाले प्राथमिक उपायों की विस्तार से जानकारी दी।

सर्पदंश पर झाड़-फूंक से बचने की दी सलाह

विशेषज्ञों ने बताया कि सांप के काटने की स्थिति में पीड़ित व्यक्ति को सबसे पहले अस्पताल पहुंचाना चाहिए। झाड़-फूंक या अन्य अंधविश्वासी उपायों में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, क्योंकि समय पर उपचार मिलने से पीड़ित की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने छात्रों को बताया कि सांप हमारे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण हैं और उन्हें मारने के बजाय उनके प्रति सही जानकारी और सावधानी अपनानी चाहिए। सांप काटने से बचाव के लिए जमीन पर सोने से बचने और सतर्क रहने की सलाह भी दी गई।

छात्रों की जिज्ञासाओं का किया समाधान

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने सांपों से जुड़े कई सवाल पूछे, जिनका विश्वास मेश्राम ने विस्तारपूर्वक जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वासों को दूर करने और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों पर आधारित पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता में संगीता पटेल, हर्षिता साहू, सुनीता ठाकुर, चित्रांगना निषाद, भोजराम, लोकेश कुमार, दीपेंद्र, दयासागर, मोनिका दीवान, माधुरी टंडन, ओमप्रकाश साहू, खेमराज, केयूर भूषण और मोहजीत सहित अन्य विद्यार्थियों ने भाग लिया।

प्राचार्य के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया। इस दौरान विद्यालय के व्याख्याता नेशलाल धृतलहरे, नीलू सोनी, संजय बारसागड़े, भोजराम ध्रुव, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, आशीष कुमार दीवान, रवि प्रकाश पात्रे, बी.एल. टंडन, सहायक शिक्षक देवानंद चंद्राकर, उद्देश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, कार्यालयीन कर्मचारी रईस मिर्जा, कार्तिक यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें