Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर बड़ा ऐलान : छत्तीसगढ़ में कॉलेजों की रिक्तियां भर…
700 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती
700 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती
रायपुर

बड़ा ऐलान : छत्तीसगढ़ में कॉलेजों की रिक्तियां भरने की तैयारी, 700 सहायक प्राध्यापक होंगे भर्ती

छत्तीसगढ़ सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में 700 रिक्त सहायक प्राध्यापक पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही 31 जुलाई तक नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति, पुराने नियमों के तहत पदोन्नति, अतिथि प्राध्यापकों की सेवा शर्तों में सुधार और अन्य रिक्त पदों पर भर्ती की तैयारी भी तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Jul 2026, 11:05 AM · अपडेट: 07 Jul 2026, 12:30 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ में लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में रिक्त पड़े सहायक प्राध्यापकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। नवा रायपुर में 1 जुलाई को आयोजित उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने 700 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
बैठक में विभागीय रिक्तियों को शीघ्र भरने पर विशेष जोर दिया गया। निर्णय के अनुसार राज्य के सरकारी महाविद्यालयों में 700 सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती की जाएगी। इसके साथ ही सभी स्नातक महाविद्यालयों में 31 जुलाई तक नियमित प्राचार्यों की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पदोन्नति और वेतनमान पर भी जल्द होगा फैसला

उच्च शिक्षा विभाग ने वर्ष 2019 से पहले नियुक्त सहायक प्राध्यापकों को पुराने नियमों के अनुसार पदोन्नति का लाभ देने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ एवं प्रवर श्रेणी वेतनमान से संबंधित लंबित सूची भी जल्द जारी की जाएगी। वहीं, अतिथि प्राध्यापकों की सेवा शर्तों में सुधार को लेकर भी विभाग ने सकारात्मक रुख अपनाया है और इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेने के संकेत दिए हैं। बैठक में सहायक ग्रेड-3 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती का भी फैसला लिया गया। इन पदों पर नियुक्तियां राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से की जाएंगी, ताकि विभाग में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरा जा सके। ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों की अंग्रेजी बोलने और समझने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से '90 घंटे, 90 दिन' अंग्रेजी संप्रेषण पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।

वित्तीय अनुशासन और प्रशासनिक सुधारों पर जोर

इसके अलावा सभी सरकारी कॉलेजों में शैक्षणिक कैलेंडर का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी बजट जारी करने से पहले प्रशासनिक स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) को स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में भी लागू किया जाएगा।
प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपर संचालक और प्राचार्य के पदों को अलग-अलग करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा महाविद्यालयों के प्राचार्यों के कार्यकाल का विशेष ऑडिट भी कराया जाएगा, जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें