Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में Road Accident: सारंगढ़ में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, 15 से ज्यादा घायल Jashpur Waterfall: तेज बहाव में फंसे 7 पर्यटक, दनगरी वाटरफॉल में रेस्क्यू के बाद ली राहत की सांस Ratanpur Mahamaya Temple: मंदिर में मारपीट का वीडियो वायरल, BJP ने रेहाना बेगम को पद से हटाया Manjeet Kaur death: जंगल में जिंदा जलाने की कोशिश, पोस्टमार्टम में 7 हफ्ते की गर्भवती होने का खुलासा Sukma Naxal Operation: नक्सलियों के मंसूबे नाकाम, दो टिफिन बम समेत विस्फोटक डम्प बरामद Raipur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने 4 नाबालिगों को लिया हिरासत में
W 𝕏 f
होम कोरबा बड़ी कार्रवाई : सुशासन तिहार शिविर में ACB ने पकड…
रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 की गिरफ्तारी
रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 की गिरफ्तारी
कोरबा

बड़ी कार्रवाई : सुशासन तिहार शिविर में ACB ने पकड़ा रिश्वतखोर कर्मचारी

कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के तुमान क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए BEO कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल के लंबित विभागीय कार्य को निपटाने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत शिक्षक ने ACB बिलासपुर में दर्ज कराई थी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
30 May 2026, 12:10 PM
कोरबा

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत तुमान क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। शिविर स्थल पर ही ACB ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल का एक विभागीय प्रकरण लंबे समय से लंबित था। आरोप है कि इसी मामले को निपटाने के एवज में आरोपी सहायक ग्रेड-2 प्रदीप मिश्रा द्वारा लगातार 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी। लगातार दबाव और मांग से परेशान होकर शिक्षक ने मामले की शिकायत बिलासपुर स्थित ACB कार्यालय में दर्ज कराई।

ACB की योजना

शिकायत मिलने के बाद ACB ने पूरे मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना तैयार की। शुक्रवार को तुमान में आयोजित समाधान शिविर के दौरान तय रणनीति के तहत सेवानिवृत्त शिक्षक को केमिकल लगे 40 हजार रुपये आरोपी को देने के लिए निर्देशित किया गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, पहले से मौजूद ACB टीम ने तुरंत उसे मौके पर ही दबोच लिया। यह पूरी कार्रवाई बिलासपुर ACB के डीएसपी अजितेश सिंह के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शिविर स्थल के पास एक कक्ष में ले जाकर प्रारंभिक पूछताछ की गई। टीम ने मौके से पूरी 40 हजार रुपये की रिश्वत राशि भी बरामद कर ली है। इसके बाद आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

शिविर में पारदर्शिता पर सवाल

गौरतलब है कि सुशासन तिहार समाधान शिविर का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। लेकिन इसी शिविर के दौरान रिश्वतखोरी का मामला उजागर होने से प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई। कार्रवाई की खबर फैलते ही शिविर में मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

इस कार्रवाई को क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। ACB की इस त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि सरकारी योजनाओं और शिविरों की आड़ में रिश्वतखोरी को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें