Monday, 24 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश Rape Accused Arrested: शादी का वादा कर बनाए संबंध, ढाई लाख रुपए लेकर दूसरी युवती से की शादी Jaipur School Dispute: CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच झड़प, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई FIR Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश
W 𝕏 f
होम अर्थव्यवस्था बड़ी राहत : आज से ₹5 तक सस्ता हुआ पेट्रोल, इस बड़…
आज से पेट्रोल-डीजल सस्ता
आज से पेट्रोल-डीजल सस्ता
अर्थव्यवस्था Featured

बड़ी राहत : आज से ₹5 तक सस्ता हुआ पेट्रोल, इस बड़ी कंपनी ने घटाए दाम

महंगाई के बीच आम लोगों को राहत देते हुए नायरा एनर्जी ने 1 जुलाई से पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। नई कीमतें देशभर के 7,000 से अधिक नायरा पेट्रोल पंपों पर लागू हो गई हैं। फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों IOCL, BPCL और HPCL ने अपने ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है।

कीर्तिमान न्यूज
01 Jul 2026, 10:21 AM
नई दिल्ली
बढ़ती महंगाई के मोर्चे पर आम उपभोक्ताओं के लिए आज यानी 1 जुलाई से एक बेहद राहत भरी खबर आई है। एलपीजी (LPG) के बाद अब देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बड़ी कटौती देखने को मिली है। 
देश की सबसे बड़ी निजी सेक्टर की तेल कंपनी 'नायरा एनर्जी' (Nayara Energy) ने ईंधन की कीमतों को कम करने का फैसला किया है। कंपनी द्वारा की गई इस कटौती के बाद अब पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो गया है। नई दरें आज सुबह से ही प्रभावी हो चुकी हैं।गौरतलब है कि नायरा एनर्जी के पास मौजूदा समय में देश का सबसे बड़ा प्राइवेट फ्यूल नेटवर्क है, जिसके तहत देशभर में 7,000 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित हो रहे हैं। 

सरकारी कंपनियों ने नहीं किए अभी बदलाव 

कंपनी के इस फैसले का सीधा फायदा इन पंपों से तेल भरवाने वाले लाखों वाहन चालकों को मिलेगा। हालांकि, अगर आप सरकारी तेल कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) के पेट्रोल पंपों से ईंधन लेते हैं, तो आपको पुरानी कीमतों पर ही तेल खरीदना होगा। सरकारी कंपनियों ने फिलहाल अपनी दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। जानकारों की मानें तो नायरा एनर्जी द्वारा रेट कम करने का सबसे बड़ा कारण वैश्विक बाजार और मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) के हालातों में सुधार होना है। 

कच्चे तेल की कीमतों में आई कमी 

पिछले कुछ समय से अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें आसमान छू रही थीं। इसी ग्लोबल टेंशन के चलते करीब तीन महीने पहले (26 मार्च को) नायरा ने भी अपने दाम बढ़ाए थे, तब पेट्रोल में 5 रुपये और डीजल में 3 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अब चूंकि मिडिल ईस्ट में युद्ध के बादल छंट रहे हैं और तनाव काफी कम हुआ है, जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 

ताजा रेट जानने लोकेटर की ले मदद 

इसी का सीधा फायदा कंपनी ने अपने ग्राहकों तक पहुँचाया है। चूंकि पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले स्थानीय टैक्स (VAT) और माल ढुलाई का खर्च हर राज्य और शहर में अलग-अलग होता है, इसलिए देश के विभिन्न हिस्सों में कीमतें भिन्न हो सकती हैं। अपने नजदीकी इलाके के सटीक और बिल्कुल ताजा रेट जानने के लिए आप 'नायरा एनर्जी पेट्रोल पंप लोकेटर' (Nayara Energy Petrol Pump Locator) की मदद ले सकते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें