Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Narayanpur Naxal Dump: अदनार जंगलों में माओवादियों के पुराने हथियार डंप का भंडाफोड़, 10 राइफल और ग्रेनेड लांचर बरामद Woman harassment case: घर घुसकर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार Pithora gambling raid: दुकान की आड़ में चल रहा था जुआ, पुलिस की छापेमारी में 4 गिरफ्तार Underbridge Accident: तीन साल से अधूरा अंडरब्रिज बना जान का खतरा, 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबकर एक की मौत Bagbahara illegal liquor: स्कूटी की डिक्की से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार Nepal Rescue Operation: भोटेकोशी नदी के उफान से दहशत, सुरंग में फंसे 600 लोग, भारत ने भेजी चौथी राहत सामग्री Narayanpur Naxal Dump: अदनार जंगलों में माओवादियों के पुराने हथियार डंप का भंडाफोड़, 10 राइफल और ग्रेनेड लांचर बरामद Woman harassment case: घर घुसकर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार Pithora gambling raid: दुकान की आड़ में चल रहा था जुआ, पुलिस की छापेमारी में 4 गिरफ्तार Underbridge Accident: तीन साल से अधूरा अंडरब्रिज बना जान का खतरा, 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबकर एक की मौत Bagbahara illegal liquor: स्कूटी की डिक्की से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार Nepal Rescue Operation: भोटेकोशी नदी के उफान से दहशत, सुरंग में फंसे 600 लोग, भारत ने भेजी चौथी राहत सामग्री
W 𝕏 f
होम महासमुंद Bagbahara illegal liquor: स्कूटी की डिक्की से अवै…
Youth arrested with illicit liquor, scooter seized
Youth arrested with illicit liquor, scooter seized
🔴 BREAKING महासमुंद

Bagbahara illegal liquor: स्कूटी की डिक्की से अवैध शराब की तस्करी करते युवक गिरफ्तार

Bagbahara illegal liquor: पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पोटरपारा में कार्रवाई करते हुए रिंकु बघेल को 15 पौवे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने शराब और तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी जब्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

कीर्तिमान न्यूज
30 Aug 2026, 12:07 PM
महासमुंद
Bagbahara illegal liquor: इलाके में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में बागबाहरा थाना पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी करते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी स्कूटी की डिक्की में छिपाकर अवैध रूप से देशी शराब बेचने की फिराक में घूम रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त को बागबाहरा थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सुकलाल भोई अपने हमराह स्टाफ (आरक्षक क्रमांक 103 और 442) के साथ शासकीय वाहन (CG 03 A 0715) में इलाके की रूटीन गश्त पर निकले थे। 

स्कूटी से अवैध शराब खपाने की योजना 

इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि पोटरपारा में पीपल पेड़ के पास एक व्यक्ति अपनी स्कूटी की डिक्की में अवैध शराब रखकर उसे खपाने की योजना बना रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर रेड मारने की रणनीति बनाई। कार्रवाई में पारदर्शिता के लिए रास्ते में मंडी मोड़ के पास दो स्थानीय नागरिकों (सूरज कुलदीप और चमललाल कुलदीप) को गवाह के तौर पर साथ लिया गया। 

पुलिस को देख के भागने की कोशिश 

जब पुलिस की टीम पोटरपारा में पीपल पेड़ के पास पहुंची, तो वहां खड़ा एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस गाड़ी को देखकर घबरा गया और मौके से भागने की कोशिश करने लगा। सतर्क पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे चारों तरफ से घेरकर धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम रिंकु बघेल (उम्र 30 वर्ष), निवासी वार्ड नंबर 13 फूलवारीपारा, बागबाहरा बताया।

गाड़ी के डिक्की से मिली अवैध शराब 

गवाहों की मौजूदगी में जब आरोपी की टीवीएस स्कूटी (क्रमांक CG 06 HB 9270) की तलाशी ली गई, तो उसकी डिक्की के अंदर रखे एक हरे रंग के झोले से 15 पौवे देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 मि.ली., कुल 2700 मि.ली., अनुमानित कीमत 1,200 रुपये) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी से शराब के परिवहन और बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेज या लाइसेंस पेश करने को कहा, लेकिन वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। 

आरोपी को किया गिरफ्तार 

दस्तावेज न होने पर पुलिस ने बरामद शराब और तस्करी में इस्तेमाल की गई 50,000 रुपये कीमत की स्कूटी को मौके पर ही सीलबंद कर अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कानूनी विवेचना कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें