पुलिस के अनुसार ब्लॉक नंबर-18 निवासी परमिला सेन ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उनके घर की बालकनी में तुलसी का पौधा रखा हुआ था, जिसके पास पड़ोस के कुछ बच्चे रील बना रहे थे और पौधे को पकड़कर हिला रहे थे। महिला ने जब बच्चों को ऐसा करने से रोका और पौधे का सम्मान करने की बात कही, तो इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ मिलकर महिला के साथ मारपीट की गई। घटना से नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और पीड़िता को न्याय दिलाने तथा आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।
इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था
स्थिति बिगड़ते देख मुजगहन थाना पुलिस तुरंत भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश देकर शांत कराने की कोशिश की। फिलहाल पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि हालात नियंत्रण में रहें और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
इलाके में तनाव, जांच जारी
महिला पर मारपीट का आरोप
ब्लॉक नंबर-18 की निवासी परमिला सेन ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके तुलसी के पौधे को पड़ोस के बच्चों द्वारा हिलाया जा रहा था। जब उन्होंने बच्चों को रोका और पौधे के सम्मान की समझाइश दी, तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी विवाद के दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने महिला के साथ मारपीट की।
सुअर लेकर प्रदर्शन: अनोखा विरोध
महिला पर हुए अत्याचार के विरोध में बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने हाथों में सुअर लेकर बस्ती में प्रवेश किया और जमकर नारेबाजी की। इस अनोखे प्रदर्शन ने कॉलोनी के माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया। स्थिति बिगड़ने पर मुजगहन थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
