Wednesday, 02 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल Murder Case: हाईवे पर शव फेंककर रची सड़क हादसे की कहानी, पुलिस ने खोला हत्या का राज Dhamtari Snake Bite: 13 साल के बच्चे करैत सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर Bastar Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, शादी का झांसा देने वाला आरोपी गिरफ्तार Rajnandgaon Road Accident: स्कॉर्पियो और बाइक की भीषण टक्कर, 4 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल
W 𝕏 f
होम बालोद Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काट…
13 people injured in stray dog ​​attack( Image Source: Keertiman Media )
13 people injured in stray dog ​​attack( Image Source: Keertiman Media )
🔴 BREAKING बालोद

Balod News: आवारा कुत्ते का आतंक, 13 लोगों को काटकर किया घायल, 3 की हालत गंभीर

Balod News: बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर में एक आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। नगर के अलग-अलग हिस्सों में एक कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में कुल 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। किसी के हाथ तो किसी के पैर में कुत्ते ने काट लिया।

कीर्तिमान डेस्क | रोशनी पटेल
02 Sep 2026, 04:31 PM
बालोद
Balod News: बालोद जिले के डौंडीलोहारा नगर में एक आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। नगर के अलग-अलग हिस्सों में एक कुत्ते ने अचानक लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में कुल 13 लोग घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। किसी के हाथ तो किसी के पैर में कुत्ते ने काट लिया। 
घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती कुत्ते के हमले के बाद सभी घायलों को तत्काल डौंडीलोहारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, घायलों में से तीन लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

बाजार और धार्मिक स्थल के आसपास भी पहुंचा कुत्ता 

बताया जा रहा है कि आवारा कुत्ते ने नगर के अलग-अलग स्थानों पर लोगों को अचानक अपना निशाना बनाया। घटना के दौरान कुछ स्थानीय लोग घायल हुए, जबकि कुछ लोग दूसरे गांवों या क्षेत्रों से डौंडीलोहारा पहुंचे थे। लगातार हुई इन घटनाओं के बाद लोगों में भय का माहौल बना हुआ है और वे घर से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरत रहे हैं। 

किराना दुकान से लौट रही महिला पर किया हमला

टिकरापारा निवासी 60 वर्षीय भगवती यादव किराना दुकान में काम करने के बाद अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें काटकर घायल कर दिया। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 

मंदिर जाते समय महिला को बनाया निशाना 

शशिकला संजय नगर स्थित शिव मंदिर में पूजा करने जा रही थीं। इसी दौरान कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से उनके हाथ और पैर में चोट आई है। उन्हें भी उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। 

बैंक पहुंची बुजुर्ग महिला भी हुई घायल

चिल्हाटीकला गांव की 60 वर्षीय मानो बाई किसी काम से डौंडीलोहारा बैंक आई थीं। इसी दौरान आवारा कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से वह घायल हो गईं। भगवती यादव, शशिकला और मानो बाई की हालत गंभीर बताई जा रही है और तीनों का इलाज जारी है।  

कुत्तों को पकड़ने की मांग 

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और नगर प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो आगे भी इस तरह की घटनाएं सामने आ सकती हैं। फिलहाल कुत्ते के हमले में घायल सभी लोगों का डौंडीलोहारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है।

आवारा कुत्तों की समस्या पर उठे सवाल

एक ही दिन में 13 लोगों के कुत्ते के काटने से घायल होने के बाद नगर में आवारा कुत्तों की समस्या को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर खतरा बना हुआ है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें